Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

CM Mann Japan Visit : जापान दौरे के तीसरे दिन CM Mann ने प्रदेश के लिए 500 करोड़ रूपए का निवेश सुरक्षित किया

CM Mann Japan Visit : अपने जापान दौरे के तीसरे दिन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज प्रदेश के लिए 500 करोड़ रुपये का निवेश सुनिश्चित किया है। इसमें जापान की प्रतिष्ठित स्टील कंपनी आइची स्टील ने राज्य में वर्धमान स्पेशल स्टील्स के साथ अपने सहयोग को बढ़ाने का आश्वासन दिया है। आइची स्टील और वर्धमान स्पेशल स्टील्स ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए।

आइची स्टील की वर्धमान में हिस्सेदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश के लिए एक स्वर्णिम दिन है, क्योंकि टोयोटा की स्टील शाखा के रूप में विख्यात आइची स्टील कॉर्पोरेशन ने राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से इस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने बताया कि आइची स्टील की वर्धमान स्पेशल स्टील्स में पहले से ही लगभग 24.9 प्रतिशत हिस्सेदारी है, और यह मुख्य तकनीकी भागीदार के रूप में पंजाब के औद्योगिक परिदृश्य में एक मजबूत एवं विकसित हो रही भारत-जापान साझेदारी का प्रतीक है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जापान की यह अग्रणी स्टील कंपनी पंजाब में भविष्य के फैक्ट्री संचालन का अध्ययन करेगी, जिसमें लगभग 500 करोड़ रुपये के संभावित निवेश का मूल्यांकन भी शामिल है।

मौजूदा कंपनियों को सहायता पंजाब की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने वर्धमान स्पेशल स्टील्स के साथ आइची स्टील की साझेदारी को मजबूत और सुदृढ़ करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि राज्य में कार्यरत मौजूदा जापानी कंपनियों को उनके कारोबार और परिचालन के विस्तार में सहायता करना पंजाब की प्रमुख प्राथमिकता है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि आइची ग्रुप का तकनीकी सहयोग और वर्धमान ग्रुप की विशेषज्ञता प्रदेश में औद्योगिक क्रांति के एक नए युग का सूत्रपात करेगी।

निवेशक सम्मेलन में भागीदारी का न्योता

मुख्यमंत्री ने आइची स्टील को 13 से 15 मार्च, 2026 को इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, मोहाली में आयोजित होने वाले ‘प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026’ में भाग लेने का निमंत्रण भी दिया, ताकि गहन भागीदारी और विस्तारित निवेश को और अधिक प्रोत्साहित किया जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह सम्मेलन पंजाब के विकास को प्रदर्शित करेगा, जिसमें अग्रणी औद्योगिक दिग्गजों को एक मंच पर लाकर साझेदारी और सहयोग के नए अवसर प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जापानी निवेशक इस सम्मेलन में बड़े पैमाने पर शामिल होंगे, जिससे प्रदेश के औद्योगिक विकास को भारी बल मिलेगा।

जापानी उद्योग के साथ पंजाब के संबंध

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हमारे युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना और निवेशकों के लिए एक स्थिर तथा विश्वसनीय माहौल बनाना है। जापानी उद्योग के साथ पंजाब के संबंधों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि ये संबंध पहले से ही मजबूत हैं और जापान की कई बड़ी कंपनियों ने पंजाब में अपना विश्वास जताया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह साझेदारी जापानी निवेशकों का पंजाब में विश्वास और विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

पंजाब: सर्वाधिक कारोबार-अनुकूल राज्यों में से एक

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए पंजाब सरकार प्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं को उजागर कर रही है, सहयोग के नए क्षेत्रों की संभावनाएं तलाश रही है और जापानी उद्योग के साथ दीर्घकालिक साझेदारी को और गहरा कर रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब आज भारत के सर्वाधिक कारोबार-अनुकूल राज्यों में से एक है और भारत सरकार ने व्यापार सुधार कार्य योजना (बी.आर.ए.पी.) 2024 रैंकिंग में पंजाब को अग्रणी राज्य के रूप में मान्यता दी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश सरकार द्वारा कारोबार को सुगम बनाने, पारदर्शिता और जवाबदेही पर ध्यान केंद्रित करने को दर्शाती है।

निवेशकों के समय और विश्वास का सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दूरदर्शी सोच है, जो नीति में स्थिरता, समय पर निर्णय लेने और निवेशकों के समय तथा विश्वास का सम्मान करने वाली शासन प्रणाली प्रदान करना सुनिश्चित करती है, ताकि पंजाब को वैश्विक स्तर पर उद्योग के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि पंजाब का दृष्टिकोण साझेदारों और उद्योगों के साथ मिलकर कार्य करना, उनकी आवश्यकताओं को समझना और सरकार की ओर से विकास को सुनिश्चित करना है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि पंजाब ने अपने बुनियादी ढांचे को और मजबूत करते हुए औद्योगिक क्षमता का विस्तार किया है और निवेश के नए रास्ते खोले हैं।

संबंधित खबरें

Aaj Ka Rashifal 20 July 2026: शिव योग और हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

राजौरी में बारिश और लैंडस्लाइड का कहर: 12 लोगों की मौत, कई लापता; जानिए क्यों इतना संवेदनशील है यह इलाका

संसद के मॉनसून सत्र के बीच दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

फुटबॉल का नया ‘किंग’ बना स्पेन, अर्जेंटीना को हराकर जीता FIFA World Cup 2026; मेसी का बैक-टू-बैक खिताब का सपना टूटा

रोहित-विराट पर सवाल खत्म, अब गौतम गंभीर दें जवाब

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 20 July 2026: शिव योग और हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

राजौरी में बारिश और लैंडस्लाइड का कहर: 12 लोगों की मौत, कई लापता; जानिए क्यों इतना संवेदनशील है यह इलाका

संसद के मॉनसून सत्र के बीच दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

फुटबॉल का नया ‘किंग’ बना स्पेन, अर्जेंटीना को हराकर जीता FIFA World Cup 2026; मेसी का बैक-टू-बैक खिताब का सपना टूटा

रोहित-विराट पर सवाल खत्म, अब गौतम गंभीर दें जवाब