Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

“कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने दिलाया स्वर्ण, ऋषिकांत और राजा मुथुपांडी ने रजत पदक जीते”

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत ने ग्लासगो में चल रहे 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार शुरुआत करते हुए अब तक कुल चार पदक अपने नाम कर लिए हैं। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को पहला गोल्ड दिलाया, जबकि पुरुषों की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में ऋषिकांत सिंह और राजा मुथुपांडी ने ऐतिहासिक रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पुरुषों के हेवीवेट वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत का खाता खोला था। इन चार पदकों के साथ भारत पदक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 14 स्वर्ण, 8 रजत और 11 कांस्य समेत कुल 33 पदकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।

महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई चानू ने कुल 190 किलोग्राम (स्नैच 85 किग्रा और क्लीन एंड जर्क 105 किग्रा) वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रमंडल खेलों के कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वहीं पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में मणिपुर के 28 वर्षीय ऋषिकांत सिंह ने घुटने की चोट के बावजूद शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 121 किलोग्राम वजन उठाकर खेलों के रिकॉर्ड की बराबरी की और कुल 264 किलोग्राम वजन के साथ दूसरे स्थान पर रहे। मलेशिया के मोहम्मद अनीक कसदान ने 273 किलोग्राम कुल वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि केन्या के जोशुआ अमुंगा म्बोया को कांस्य पदक मिला।

पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में अपने राष्ट्रमंडल खेलों के डेब्यू में राजा मुथुपांडी ने भी रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने स्नैच में 126 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 160 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 286 किलोग्राम का प्रदर्शन किया। इस स्पर्धा में मलेशिया के मुहम्मद अजनिल बिन बिदिन ने 299 किलोग्राम वजन के साथ राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि पापुआ न्यू गिनी के मोरिया बारू ने 282 किलोग्राम कुल वजन के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत के लिए यह दिन वेटलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन और भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया।

संबंधित खबरें

संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, NDA सांसदों ने पगड़ी पहनाकर किया स्वागत, लगे ‘धर्मेंद्र प्रधान ज़िंदाबाद’ के नारे

लोकसभा में पेश हुआ पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल, पेपर लीक पर 10 साल जेल का प्रावधान, दोनों सदन हंगामे के चलते स्थगित

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे जाएंगे नोटिस

“कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने दिलाया स्वर्ण, ऋषिकांत और राजा मुथुपांडी ने रजत पदक जीते”

28 लंबित CAG रिपोर्ट विधानसभा में पेश, अम्फान राहत से लेकर सरकारी योजनाओं में अनियमितताओं पर घिरीं ममता

Recommended Stories