Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

CWG 2026: प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, भारत के खाते में आया अब तक सातवां स्वर्ण पदक

प्रीति पवार
प्रीति पवार ने Boxing में जीता Gold

ग्लासगो: भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीत लिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने कनाडा की डेलगाडो सवानाह को एकतरफा अंदाज में हराकर भारत का गौरव बढ़ाया। यह राष्ट्रमंडल खेलों में प्रीति पवार का पहला पदक है।

फाइनल में पूरी तरह हावी रहीं प्रीति

22 वर्षीय प्रीति पवार ने मुकाबले के पहले राउंड से ही आक्रामक खेल दिखाया और कनाडाई मुक्केबाज को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। तीनों राउंड में उनका दबदबा कायम रहा और पांचों जजों ने सर्वसम्मति से प्रीति के पक्ष में फैसला सुनाया

पूरे टूर्नामेंट में एकतरफा प्रदर्शन

प्रीति पवार ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार लय बनाए रखी। उन्होंने अपने सभी मुकाबले एकतरफा अंदाज में जीते।

  • पहले दौर में मलावी की मुक्केबाज को नॉकआउट किया।
  • इसके बाद नॉर्दर्न आयरलैंड की खिलाड़ी को हराया।
  • सेमीफाइनल में जाम्बिया की बॉक्सर को मात देकर फाइनल में जगह बनाई।
  • फाइनल में कनाडा की डेलगाडो सवानाह को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

भारत के खाते में अब तक सातवां गोल्ड

प्रीति पवार की जीत के साथ भारत को बॉक्सिंग में पहला स्वर्ण पदक मिला। वहीं, जैसमीन लंबोरिया ने भी स्वर्ण पदक जीतकर भारत की झोली में एक और गोल्ड डाला। इसके साथ ही राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के कुल सात स्वर्ण पदक हो गए हैं।

फिलहाल भारत के नाम:

  • 7 स्वर्ण पदक
  • 13 रजत पदक
  • 7 कांस्य पदक

इसी प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया है।

एशियन गेम्स से बनाई थी पहचान

प्रीति पवार ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां 2022 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतकर बटोरी थीं। इसके बाद उन्होंने अंडर-22 एशियन चैंपियनशिप और वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अब राष्ट्रमंडल खेलों का गोल्ड जीतकर उन्होंने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी।

संबंधित खबरें

18 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल, शुभ रंग और शुभ अंक

कार नहीं, यह तो साइंस फिक्शन है! टनल की छत पर उलटी दौड़ी चीनी EV, स्टंट देखकर उड़े लोगों के होश

वासुकी इंडिकस: भारत में मिला दुनिया के सबसे विशाल डायनासोर-युग के सांप का जीवाश्म

‘आवारापन 2’ ने रचा इतिहास: 100 करोड़ पार हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन, ओवरसीज में बनी इमरान हाशमी की हाईएस्ट ग्रॉसर

नितिन नबीन के टीम से अमित मालवीय की छुट्टी, जाने कौन बना नया IT Head ?

Recommended Stories

18 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल, शुभ रंग और शुभ अंक

कार नहीं, यह तो साइंस फिक्शन है! टनल की छत पर उलटी दौड़ी चीनी EV, स्टंट देखकर उड़े लोगों के होश

वासुकी इंडिकस: भारत में मिला दुनिया के सबसे विशाल डायनासोर-युग के सांप का जीवाश्म

‘आवारापन 2’ ने रचा इतिहास: 100 करोड़ पार हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन, ओवरसीज में बनी इमरान हाशमी की हाईएस्ट ग्रॉसर

नितिन नबीन के टीम से अमित मालवीय की छुट्टी, जाने कौन बना नया IT Head ?