Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुलने लगे दिल्ली मेट्रो स्टेशन, राजीव चौक समेत कई प्रमुख स्टेशन फिर हुए चालू

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली में बंद मेट्रो स्टेशनों की सेवाएं बहाल की गई हैं, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट जैसे प्रमुख स्टेशन अब यात्रियों के लिए खुले हैं, इससे राजधानी में यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।
दिल्ली
दिल्ली मेट्रो स्टेशन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजधानी दिल्ली में हालात सामान्य होने लगे हैं। छात्रों के आंदोलन के चलते पिछले कई दिनों से बंद किए गए दिल्ली मेट्रो के कई प्रमुख स्टेशन अब दोबारा खोल दिए गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल के जरिए जानकारी दी कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। माना जा रहा है कि स्थिति में सुधार होने के साथ ही बाकी बंद स्टेशन भी जल्द खोल दिए जाएंगे।

जंतर-मंतर पर आंदोलन के बाद कड़े सुरक्षा इंतजाम

बीते कई दिनों से जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन जारी था। 20 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान तनाव और हिंसा की स्थिति बनने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन दिल्ली मेट्रो के 16 से अधिक स्टेशनों को बंद करने का फैसला लिया था। इनमें राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग जैसे व्यस्त स्टेशन शामिल थे। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया था।

4-5 दिनों तक यात्रियों को हुई परेशानी

करीब चार से पांच दिनों तक इन स्टेशनों के बंद रहने से लाखों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोजाना इन स्टेशनों से सफर करने वाले नौकरीपेशा लोग, छात्र और अन्य यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने पड़े। इसका असर राजधानी की सड़कों पर भी देखने को मिला, जहां ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया।

इस्तीफे के बाद सामान्य हो रहे हालात

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों में जश्न का माहौल देखने को मिला। माना जा रहा है कि आंदोलन के शांत होने के साथ राजधानी की यातायात व्यवस्था भी धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी। इस पूरे मामले को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर रहा था।

DMRC ने जारी की सलाह

DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले आधिकारिक अपडेट जरूर देखें। मेट्रो प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों से मिले निर्देशों के आधार पर चरणबद्ध तरीके से बाकी स्टेशनों पर भी सेवाएं बहाल की जाएंगी। स्थिति सामान्य होने के साथ दिल्ली मेट्रो का संचालन पूरी तरह पटरी पर लौटने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें

योगी का प्रशासनिक कौशल आया काम, देश में तनाव- आंदोलन के बीच यूपी रहा शांत

पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक विवाद के बीच सरकार का बड़ा फैसला

CJP ने खत्म किया जंतर-मंतर का आंदोलन, कहा- सरकार ने हमारी तीनों मांगें मानीं

देश के अगले शिक्षा मंत्री होंगे देवेंद्र फडणवीस? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच संजय राउत का बड़ा दावा

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुलने लगे दिल्ली मेट्रो स्टेशन, राजीव चौक समेत कई प्रमुख स्टेशन फिर हुए चालू

Recommended Stories