Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

दिल्ली के तीन नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रिंसिपल को आया ईमेल

Delhi Bomb Threat : दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद देश की राजधानी दिल्ली में स्कूलों व अदालतों को बम से उड़ाने की लगातार धमकियां मिल रही हैं। अभी हाल ही में साकेत कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट और द्वारका कोर्ट और प्रशांत विहार और द्वारका के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। अब तीन और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल

नई दिल्ली के तीन नामी स्कूलों को उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई। धमकी में बताया गया है कि स्कूलों के क्लासरूम में बम रखा हुआ है, जो कभी भी फट सकता है। यह धमकी चाणक्यपुरी स्थित संस्कृति पब्लिक स्कूल, ब्रिटिश पब्लिक स्कूल के अलावा बाराखंभा स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल को मिली है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस

जिसके बाद सूचना मिलते ही तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस, अग्निशमन विभाग, बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, कैट एम्बुलेंस को दे दी गई। कुछ देर में स्थानीय थाना पुलिस के अलावा सभी विभागों की टीमें स्कूलों में पहुंच गईं।

फर्जी मेल करार

वहीं इसकी सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने स्कूलों को खाली करवा कर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, लेकिन बम जैसा कुछ नहीं मिला, जिसके बाद फर्जी मेल करार दे दिया गया। डीसीपी का कहना है कि जीमेल के बारे में पता लगाया जा रहा है। इसकी जांच में साइबर सेल थाना पुलिस को भी लगाया गया है।

यह भी पढ़ें ना हाथ उठाया, ना वार किया, टीचर ने ऐसे ले ली मासूम छात्रा की जान

संबंधित खबरें