फिरोजाबाद: जलभराव और गंदगी से परेशान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

फिरोजाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर की बदहाल सफाई व्यवस्था और जलभराव की समस्याओं को लेकर तहसील में जोरदार प्रदर्शन किया।

भारत Update

शेयर करें

फिरोजाबाद: जलभराव और गंदगी से परेशान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
▶
फिरोजाबाद की पूरी खबर, देखिए वीडियो रिपोर्ट

फिरोजाबाद: में स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज एक बड़ा प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे और नगर में व्याप्त जलभराव, गंदगी और बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता इन समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा, जिसमें समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जल निकासी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है।

ये भी देखे

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुई डेटशीट

दिवाली पर रात 10 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बदला शेड्यूल

लालू-तेजस्वी को बेटी की शादी का कार्ड देने जाएंगे अनंत सिंह, बोले- शादी के बाद विधानसभा को दूंगा जवाब

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास KIA शोरूम में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट और BSE समेत कई जगहों को बनाया निशाना