भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी की ज्वेलरी और नकदी बरामद

गाजियाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की ज्वेलरी और नकदी बरामद की गई है। पुलिस जांच जारी है।
गाजियाबाद
गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अंकुर विहार थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी घरों के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी करने वाले गिरोह से जुड़े हैं। मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 4,700 रुपये, ज्वेलरी, दो अवैध तमंचे, कारतूस और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद करने का दावा किया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बढ़ाई चेकिंग

पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर को सुंदर विहार और सहदुल्लाबाद इलाके में घर में चोरी की घटना सामने आई थी। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 9 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल संदिग्ध इलाके में मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने रामलीला मैदान, गढ़ी कटैया मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पैशन प्रो बाइक पर सवार दो संदिग्ध वहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोप है कि दोनों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली

पुलिस के मुताबिक, बदमाशों की फायरिंग के बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों की पहचान आकिब पुत्र यामीन निवासी मडौरा गांव, सोनीपत, हरियाणा और मूल निवासी लिसाड़ी गांव, मेरठ तथा ध्यान सिंह पुत्र जुगराज निवासी मधूपुर, भरतना, मैनपुरी के रूप में हुई है।दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

चोरी की ज्वेलरी और 4,700 रुपये बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 4,700 रुपये और ज्वेलरी बरामद की है। इसके अलावा उनके कब्जे से .315 बोर के दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से घरों में चोरी करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों ने 7 सितंबर को सुंदर विहार-सहदुल्लाबाद इलाके में हुई चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

गिरोह के दो साथी अभी फरार

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने अपने गिरोह के दो अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी दी है। दोनों साथी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

दोनों आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास है। आकिब के खिलाफ अंकुर विहार थाने में नकबजनी और दिल्ली में लूट का मामला दर्ज बताया गया है। वहीं ध्यान सिंह के खिलाफ अंकुर विहार थाने में नकबजनी, दिल्ली में हत्या के प्रयास और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले दर्ज हैं। इसके अलावा मेरठ में उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस दोनों आरोपियों के अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

संबंधित खबरें

BRICS 2026: ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान पहुंचे दिल्ली, PM मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता

BRICS Summit 2026: भारत मंडमप में पीएम मोदी और पुतिन की बैठक शुरू, PM मोदी ने भेंट की ‘तिरुक्कुरल’ पुस्तक

सहारनपुर: मस्जिद पक्ष को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 3 हफ्ते में मांगा काउंटर एफिडेविट

चिदंबरम ने पूछा- BRICS से भारत को क्या मिला? थरूर ने गिनाए फायदे, व्यापार घाटे पर भी जताई चिंता

BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप पर साधा निशाना, भारत की तारीफ में पेजेश्कियान बोले- डॉलर पर…..।

Recommended Stories

BRICS 2026: ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान पहुंचे दिल्ली, PM मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता

BRICS Summit 2026: भारत मंडमप में पीएम मोदी और पुतिन की बैठक शुरू, PM मोदी ने भेंट की ‘तिरुक्कुरल’ पुस्तक

सहारनपुर: मस्जिद पक्ष को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 3 हफ्ते में मांगा काउंटर एफिडेविट

चिदंबरम ने पूछा- BRICS से भारत को क्या मिला? थरूर ने गिनाए फायदे, व्यापार घाटे पर भी जताई चिंता

BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप पर साधा निशाना, भारत की तारीफ में पेजेश्कियान बोले- डॉलर पर…..।