बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, बोले- ‘सुरक्षाबलों के त्याग और समर्पण को नमन’

PM मोदी बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ दिवाली मनाएंगे. उन्होंने जवानों के त्याग, समर्पण और देश की सुरक्षा में उनके योगदान को नमन किया.
PM मोदी
बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली का त्योहार छत्तीसगढ़ के बस्तर में तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ मनाएंगे. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अपने बस्तर दौरे की जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि वह देश की सुरक्षा में दिन-रात जुटे बहादुर जवानों के साथ दीपावली मनाने जा रहे हैं. पीएम मोदी ने बस्तर का उल्लेख करते हुए कहा कि यह वही इलाका है, जहां कभी नक्सलवाद का प्रभाव था, लेकिन अब विकास की नई गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं.

जवानों के बलिदान और सेवा को किया सलाम

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में सुरक्षाबलों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वह जवानों के त्याग, निस्वार्थ सेवा और देश के प्रति अटूट समर्पण को नमन करने के लिए बस्तर पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में काम करने वाले इन बहादुर जवानों का योगदान हमेशा सम्मान के योग्य है.

पीएम मोदी का यह दौरा उन सुरक्षाकर्मियों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करने का अवसर होगा, जो अपने परिवारों से दूर रहकर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं.

देशवासियों को भी दी दीपावली की शुभकामनाएं

बस्तर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के लोगों को दीपावली की बधाई दी. उन्होंने एक्स पर संदेश साझा करते हुए लिखा, ‘देशभर के अपने परिवारजनों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं.’

प्रधानमंत्री का बस्तर दौरा सुरक्षा बलों के मनोबल और उनके योगदान के प्रति सम्मान के साथ-साथ क्षेत्र में बदलते हालात और विकास की दिशा को भी रेखांकित करता है.

संबंधित खबरें

बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, बोले- ‘सुरक्षाबलों के त्याग और समर्पण को नमन’

‘अगर वे कभी अयोध्या आएं, तो उन्हें पहले…’, सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस का मंजर देख रो पड़ी थीं सोनिया गांधी? किताब में 1992 की घटना का जिक्र

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव, 56 घाटों पर जले 30 लाख से ज्यादे दीये, CM योगी ने की राम-जानकी की पूजा

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- आप सभी को दिपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’

Recommended Stories