अब सोशल मीडिया फेक अकाउंट्स पर लगेगा बैन, सरकार सख्त कदम उठाने की तैयारी में

अगर आप Facebook, Instagram और Snapchat जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए बड़ा बदलाव आने वाला है। केंद्र सरकार फेक अकाउंट्स पर रोक लगाने के लिए KYC नियम लागू करने की तैयारी कर रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज के समय में सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल, फ्रॉड और साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसके चलते सरकार सख्त कदम उठाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

संसदीय समिति ने दिया सुझाव

जानकारी के अनुसार, यह प्रस्ताव एक संसदीय समिति की रिपोर्ट में सामने आया है। इसमें सुझाव दिया गया है कि सोशल मीडिया, गेमिंग और डेटिंग प्लेटफॉर्म्स पर KYC अनिवार्य किया जाए। अगर यह नियम लागू होता है, तो यूजर्स को अकाउंट बनाने और इस्तेमाल करने के लिए अपनी असली पहचान वेरिफाई करनी पड़ सकती है, ठीक वैसे ही जैसे बैंक या सिम कार्ड के लिए KYC किया जाता है।

फेक अकाउंट्स बन रहे बड़ी समस्या

सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट्स एक गंभीर चुनौती बन चुके हैं। इनका इस्तेमाल धोखाधड़ी, ऑनलाइन उत्पीड़न और गलत जानकारी फैलाने के लिए किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे अकाउंट्स के जरिए साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है, जिसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा है।

KYC लागू होने पर क्या बदलेगा

अगर KYC नियम लागू होता है, तो हर यूजर की पहचान स्पष्ट होगी। इससे फेक अकाउंट बनाना मुश्किल हो जाएगा और गलत काम करने वालों को आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। सरकार का मानना है कि असली पहचान जुड़ने से ऑनलाइन फ्रॉड और हैरेसमेंट में कमी आएगी और डिजिटल प्लेटफॉर्म ज्यादा सुरक्षित बन सकेंगे।

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories