मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए ट्रक एक्सीडेंट के वजह से सिटी सुपरिडेंट ऑफ़ पुलिस (CSP) और आठ अन्य पुलिसकर्मियो को निलंबित करने का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और जिम्मेदारी तय करने के लिए डिटेल्ड जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं. इस दर्दनाक घटना में 14 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 39 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.
CSP समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम मोहन यादव ने मामले का संज्ञान लेते हुए एक्स पर लिखा “ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुई घटना में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए CSP को तुरंत उनके पद से हटाने और तीन स्टेशन हाउस ऑफिसर, एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल को सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, घटना की डिटेल्ड जांच के आदेश दिए गए हैं, ताकि जिम्मेदारी तय की जा सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके. सभी नागरिकों की सुरक्षा सबसे पहले है.”
भविष्य में ऐसी घटना न हो पर जोर
सीएम ने आगे कहा कि इस तरह के घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और इस बात पर ज़ोर दिया कि सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा, “भविष्य में ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और जरूरी कदम उठाए जाएंगे. पब्लिक सेफ्टी में किसी भी लेवल पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.”