देख लो अपनी बेटी… हैवान पति ने पत्नी को फंदे पर लटकाया, सास-ससुर को वीडियो कॉल कर दिखाई मौत

पत्नी को फंदे पर लटकाया, वीडियो कॉल पर सास-ससुर को दिखाई मौत

कर्नाटक के बागलकोट जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद उसके माता-पिता को वीडियो कॉल कर उनकी बेटी की आखिरी सांसें देखने पर मजबूर कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

पत्नी की हत्या के बाद किया वीडियो कॉल

मृतका की पहचान 23 वर्षीय भाग्यश्री जिगलूर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पति प्रवीण जिगलूर ने कथित तौर पर पहले पत्नी पर लकड़ी के डंडे से हमला किया और फिर दुपट्टे से फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने भाग्यश्री के माता-पिता को वीडियो कॉल कर उन्हें बेटी की हालत दिखाई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसे कुछ रिश्तेदारों के साथ साझा किया।

अवैध संबंध के शक में हुआ विवाद

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि प्रवीण को अपनी पत्नी के कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार शाम को विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हत्या तक पहुंच गया।

दो महीने मायके में रहने के बाद लौटी थी

परिजनों के अनुसार, लगातार घरेलू विवाद से परेशान होकर भाग्यश्री करीब दो महीने पहले मायके चली गई थी। हाल ही में प्रवीण ने उससे माफी मांगी और साथ मिलकर शांतिपूर्ण जीवन बिताने का भरोसा दिया। इसके बाद वह ससुराल लौटी, लेकिन उसी दिन उसकी मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी प्रवीण जिगलूर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस हत्या के पीछे की वास्तविक वजह, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

झील का नजारा देखने के लिए पड़ोसियों ने काट डाले पेड़, प्रशासन ने लगाया 24 लाख रुपये का जुर्माना

Bigg Boss 20 फ्लॉप क्यों हो गया? सुस्त कंटेस्टेंट्स और बेमतलब के झगड़े बने वजह

IND vs AFG 3rd T20: सीरीज पर क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन को लेकर सस्पेंस बरकरार

SC ने बार-बार PIL दाखिल करने पर लगाई फटकार, कहा- याचिकाओं का अंबार न लगाएं

EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा

Recommended Stories