भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

हैदराबाद में बड़ा हादसा: 7 मंजिला इमारत गिरने से 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

हैदराबाद के माधापुर स्थित अंजैया नगर में निर्माणाधीन 7 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। NDRF और बचाव टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।
हैदराबाद में मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 2 की मौत

Hyderabad Building Collapse: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के माधापुर इलाके के अंजैया नगर से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अंजैया नगर में एक सात मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई। हादसे में अब तक कम से कम 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशंका है कि मलबे के नीचे अभी और लोग दबे हो सकते हैं।

युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इमारत गिरने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। टीमें लगातार मलबा हटाकर लोगों की तलाश कर रही हैं। फिलहाल मौके पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम भी मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

कमिश्नर AV रंगनाथ ने क्या कहा?

हैदराबाद के कमिश्नर AV रंगनाथ ने हादसे को लेकर जानकारी देते हुए कहा, “लगभग 60 वर्ग गज जमीन पर 7+1 यानी करीब 8 मंजिला इमारत बनी हुई थी। आज दोपहर यह इमारत गिर गई और दो शव निकाले गए। यह इमारत एक नाले पर बनी थी और मुझे नहीं लगता कि इसके लिए कोई मंजूरी ली गई होगी।”

उन्होंने आगे कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जो इमारतें गैरकानूनी तरीके से बनी हैं या नाले पर बनाई गई हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

कमिश्नर ने यह भी कहा कि साजिद नाम के व्यक्ति पर ऐसी गैरकानूनी इमारतें बनाने का आरोप है। प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि उसने अन्य स्थानों पर भी ऐसी इमारतें बनाई हैं या नहीं। इसके साथ ही पूरे मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

हादसे की वजह और इमारत की वैधता की होगी जांच

फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। इसके साथ ही इमारत के निर्माण, उसकी मंजूरी और हादसे के कारणों की भी जांच की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

बीजेपी बैठक मे PM मोदी ने कहा- संगठनात्मक बैठक में नए विचारों पर मंथन, पार्टी को मजबूत करने और जनता से जुड़ाव बढ़ाने पर जोर

मथुरा में FSDA की बड़ी कार्रवाई, मिलावटी दूध से भरा टैंकर पकड़ा, 2000 लीटर दूध नष्ट

ट्रेन में सामान बेचने वाला वेंडर बोलता है 19 भाषाएं, वायरल वीडियो

बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक

हैदराबाद में बड़ा हादसा: 7 मंजिला इमारत गिरने से 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

Recommended Stories