भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

IndiGo यात्रियों के लिए राहत की ख़बर, कैंसिल हुई फ्लाइट्स के पैसे होंगे रिटर्न, सरकार ने जारी किया आदेश

Indigo Update : देश की प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो वर्तमान में गंभीर परिचालन संकट का सामना कर रही है। हजारों यात्रियों की यात्रा अधर में लटक गई है, वहीं कई लोग अपनी महत्वपूर्ण बैठकें, परीक्षाएं और चिकित्सा अपॉइंटमेंट तक चूक गए हैं। इस संकट के बीच इंडिगो यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। उड़ानों के रद्द होने और घंटों की देरी से यात्री अत्यंत परेशान हैं।

बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द

इंडिगो की सेवाओं में लगातार पांचवें दिन भी सुधार नहीं देखा गया। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु सहित देश के कई प्रमुख हवाई अड्डों से इंडिगो की 400 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। पिछले चार दिनों में कुल 2,000 से अधिक उड़ानें रद्द हुई हैं, और औसतन 450 उड़ानें प्रतिदिन विलंबित हो रही हैं।

रिफंड प्रक्रिया के निर्देश

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बयान जारी कर निर्देश दिया है कि सभी रद्द या बाधित उड़ानों के लिए रिफंड प्रक्रिया रविवार रात आठ बजे तक पूर्ण की जाए। बयान में स्पष्ट कहा गया है कि इंडिगो उन यात्रियों से कोई पुनर्निर्धारण शुल्क (Rescheduling Charges) न वसूले जिनकी यात्रा योजनाएं उड़ानों के रद्द होने से प्रभावित हुई हैं। शनिवार को भी विभिन्न हवाई अड्डों पर 400 से अधिक उड़ानें रद्द रहीं।

छूटे हुए सामान पर अपडेट

इंडिगो को यह भी निर्देशित किया गया है कि वह यात्रियों के लिए विशेष सहायता और रिफंड सुविधा केंद्र स्थापित करे। जब तक परिचालन पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाता, स्वचालित रिफंड प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके अतिरिक्त, मंत्रालय ने कहा है कि एयरलाइन यह सुनिश्चित करे कि उड़ान रद्द होने या देरी के कारण यात्रियों के पीछे छूटे सामान का पता लगाकर अगले 48 घंटों के भीतर उसे यात्रियों तक पहुंचाया जाए।

संबंधित खबरें

लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा का समापन, 125 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

करण जौहर का अतरंगी लुक वायरल, यूजर्स बोले- ‘कौवे जैसा लुक!’

सैंडविच से चीज़ हटवाने पर मांगे 75 सेंट, सैन फ्रांसिस्को कैफे का वीडियो वायरल

राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर

Recommended Stories

लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा का समापन, 125 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

करण जौहर का अतरंगी लुक वायरल, यूजर्स बोले- ‘कौवे जैसा लुक!’

सैंडविच से चीज़ हटवाने पर मांगे 75 सेंट, सैन फ्रांसिस्को कैफे का वीडियो वायरल

राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर