जापान में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी; हजारों घरों की बिजली गुल

जापान के कुमामोटो क्षेत्र में 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी अलर्ट जारी किया गया है। तटीय इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है, जबकि हजारों घरों की बिजली प्रभावित हुई है।
Japan Earthquake

Tokyo Earthquake News: जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी। भूकंप के बाद तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र कुमामोटो क्षेत्र के पास जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था।

सुनामी का अलर्ट, तटीय इलाकों को खाली करने की सलाह

जापान मौसम विभाग (JMA) ने कुमामोटो के पश्चिमी तट स्थित आरिएके बे (Ariake Bay) के लिए सुनामी अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं, इसलिए लोगों को समुद्र तट, बंदरगाह और निचले तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

जापानी स्केल पर शिंदो-7 का झटका

रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 दर्ज की गई, जबकि जापान के भूकंप तीव्रता पैमाने (Shindo Scale) पर इसे शिंदो-7 श्रेणी में रखा गया, जो सबसे अधिक तीव्रता मानी जाती है। यह हाल के वर्षों के सबसे शक्तिशाली झटकों में से एक बताया जा रहा है।

कई शहरों में महसूस हुए तेज झटके

कुमामोटो के अलावा यात्सुहिरो, उतो, माशिकी और मिसातो में भी तेज झटके महसूस किए गए। वहीं नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा और मियाजाकी समेत कई इलाकों में भी भूकंप का असर दर्ज किया गया। राजधानी टोक्यो, जो कुमामोटो से लगभग 900 किलोमीटर दूर है, वहां किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

45 हजार से अधिक घरों की बिजली गुल

भूकंप के बाद कुमामोटो क्षेत्र में करीब 45,600 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली बहाल करने के लिए टीमें काम में जुटी हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

न्यूक्लियर प्लांट सुरक्षित

अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की जांच की गई है और फिलहाल किसी तरह के नुकसान या रेडिएशन रिसाव की सूचना नहीं मिली है। सभी परमाणु संयंत्र सुरक्षित बताए गए हैं।

2016 के विनाशकारी भूकंप की यादें ताजा

कुमामोटो क्षेत्र इससे पहले वर्ष 2016 में भी विनाशकारी भूकंप का सामना कर चुका है। उस हादसे में 50 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, करीब 1,800 लोग घायल हुए थे और हजारों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। ताजा भूकंप के बाद प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

प्रशासन ने लोगों से आफ्टरशॉक (भूकंप के बाद आने वाले झटकों) की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने, समुद्र तटों से दूर रहने और केवल सरकारी एजेंसियों द्वारा जारी जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। राहत एवं बचाव एजेंसियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

संबंधित खबरें

झील का नजारा देखने के लिए पड़ोसियों ने काट डाले पेड़, प्रशासन ने लगाया 24 लाख रुपये का जुर्माना

Bigg Boss 20 फ्लॉप क्यों हो गया? सुस्त कंटेस्टेंट्स और बेमतलब के झगड़े बने वजह

IND vs AFG 3rd T20: सीरीज पर क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन को लेकर सस्पेंस बरकरार

SC ने बार-बार PIL दाखिल करने पर लगाई फटकार, कहा- याचिकाओं का अंबार न लगाएं

EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा

Recommended Stories

झील का नजारा देखने के लिए पड़ोसियों ने काट डाले पेड़, प्रशासन ने लगाया 24 लाख रुपये का जुर्माना

Bigg Boss 20 फ्लॉप क्यों हो गया? सुस्त कंटेस्टेंट्स और बेमतलब के झगड़े बने वजह

IND vs AFG 3rd T20: सीरीज पर क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन को लेकर सस्पेंस बरकरार

SC ने बार-बार PIL दाखिल करने पर लगाई फटकार, कहा- याचिकाओं का अंबार न लगाएं

EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा