Keeway Hypevolt-A इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, 180 किमी रेंज और 115 किमी/घंटा की टॉप स्पीड

Keeway Hypevolt-A
Keeway Hypevolt-A

प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! Keeway ने भारत में नया Hypevolt-A लॉन्च किया है, जो 180 किमी की रेंज, 115 किमी/घंटा की टॉप स्पीड और कई हाई-टेक फीचर्स मिलते है

Keeway ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर Hypevolt-A लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.99 लाख रखी है. स्कूटर की बुकिंग शुरू हो चुकी है और ग्राहक ₹5,000 की टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं. कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 180 किमी की IDC-सर्टिफाइड रेंज और 115 किमी/घंटा की टॉप स्पीड प्रदान करता है.

दमदार मोटर और 180 किमी की रेंज

Keeway Hypevolt-A में 12kW की परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर दी गई है, जो शानदार परफॉर्मेंस देने का दावा करती है. कंपनी के अनुसार, यह स्कूटर 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 2.3 सेकंड में पकड़ सकता है. इसमें Eco, Normal और Sport तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं. स्कूटर में 5kWh क्षमता की दो रिमूवेबल बैटरियां मिलती हैं, जो एक बार चार्ज करने पर 180 किमी तक की रेंज देती हैं. बैटरियों को स्कूटर के अंदर या बाहर निकालकर चार्ज किया जा सकता है और 0 से 80% तक चार्ज होने में करीब 3 घंटे का समय लगता है.

एडवांस फीचर्स से लैस

Hypevolt-A में प्रोजेक्टर LED हेडलाइट, फुल-विड्थ LED लाइट स्ट्रिप, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 5-इंच TFT डिस्प्ले, रिवर्स मोड, USB Type-A और Type-C चार्जिंग पोर्ट तथा 27 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है. सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-होल्ड कंट्रोल, हिल-डिसेंट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन और रियर रिवर्स कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं.

डिजाइन और कलर ऑप्शन

Keeway Hypevolt-A का डिजाइन स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक रखा गया है. यह स्कूटर Crystal White और Platinum Grey दो रंगों में उपलब्ध है. इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में 5-स्टेप एडजस्टेबल ट्विन-शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं.

व्हील्स और ग्राउंड क्लीयरेंस

स्कूटर में 14-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिनमें आगे 100/80 और पीछे 120/70 सेक्शन के टायर लगाए गए हैं. वहीं इसका 130 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस भारतीय सड़कों के हिसाब से बेहतर संतुलन और आरामदायक राइड का दावा करता है.

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”