दिवाली 2026 पर शुरू होगा Koffee With Karan 9, सलमान खान होंगे पहले मेहमान

Koffee With Karan 9 में सलमान खान पहले गेस्ट बन सकते हैं। खास बात है कि इस बार सलमान अकेले करण जौहर के सवालों का जवाब देते नजर आएंगे।
सलमान खान

करण जौहर का फेमस चैट शो ‘कॉफी विद करण’ जल्द ही नए सीजन के साथ लौटने वाला है। शो के सीजन 9 को लेकर गेस्ट लिस्ट की चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान इस सीजन के पहले एपिसोड के मेहमान बन सकते हैं। खास बात यह है कि सलमान इस बार शो में अकेले नजर आएंगे।

पहली बार सोलो अपीयरेंस

सलमान खान इससे पहले भी ‘कॉफी विद करण’ में नजर आ चुके हैं, लेकिन उन्होंने हर बार किसी परिवार के सदस्य के साथ शो में एंट्री की थी। सलमान ने सीजन 4 के पहले एपिसोड में अपने पिता और मशहूर लेखक सलीम खान के साथ शो में डेब्यू किया था। इसके बाद सीजन 5 के 100वें एपिसोड में वह अपने भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ पहुंचे थे।

अब सीजन 9 में सलमान पहली बार करण जौहर के सवालों का सामना अकेले करते नजर आ सकते हैं।

दिवाली के आसपास शुरू हो सकता है शो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कॉफी विद करण 9’ को अक्टूबर-नवंबर 2026 के दौरान दिवाली के आसपास शुरू किया जा सकता है। शो पहले की तरह जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

इस बार शो के फॉर्मेट में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सेगमेंट्स को छोटा रखने के साथ-साथ शो में नए तरह के सेगमेंट जोड़े जाने की बात सामने आई है।

साउथ और डिजिटल स्टार्स भी हो सकते हैं शामिल

सीजन 9 में सिर्फ बॉलीवुड सितारे ही नहीं, बल्कि साउथ सिनेमा के कलाकार, ओटीटी स्टार्स और डिजिटल क्रिएटर्स भी नजर आ सकते हैं। सोशल मीडिया पर शो की एक संभावित गेस्ट लिस्ट भी वायरल हो रही है। हालांकि, इस लिस्ट की अभी करण जौहर या जियोहॉटस्टार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल लिस्ट में विक्की कौशल-दिलजीत दोसांझ, सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, वरुण धवन-कृति सेनन, विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना और अक्षय कुमार-अजय देवगन जैसे नाम शामिल हैं।

इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं सलमान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों निर्देशक वामशी पैडिपल्ली की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ पहली बार नयनतारा नजर आएंगी। फिल्म को दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी फिल्म के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories