भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा का समापन, 125 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

मध्य प्रदेश से 13 अगस्त को शुरू हुई साइकिल तिरंगा यात्रा का 23 अगस्त को दिल्ली के लाल किले पर समापन हुआ। करीब 10 दिनों की इस यात्रा में 125 साइकिल सवार शामिल रहे। यात्रा के दौरान वीरों के सम्मान, पर्यावरण, फिटनेस, नशामुक्ति, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति के छह महासंकल्पों का संदेश दिया गया।
लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा के समापन में शामिल 125 साइकिल सवारों के साथ विनय जांगिड़ शर्मा
लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा के समापन में शामिल 125 साइकिल सवारों के साथ विनय जांगिड़ शर्मा

करीब 10 दिन चली इस यात्रा में मध्य प्रदेश से आए लगभग 125 साइकिल सवार शामिल हुए। यात्रा का संचालन विनय जांगिड़ शर्मा ने किया।

यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और युवाओं को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देना था। यात्रा के दौरान छह महासंकल्पों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

इन छह महासंकल्पों में वीरों को वंदन, पर्यावरण संरक्षण, फिट इंडिया, नशा मुक्त भारत, अखंड भारत और भारतीय संस्कृति शामिल रहे।

यात्रा में शहीद परिवारों के सम्मान और सेवा‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पर्यावरण संरक्षण, युवाओं को फिट रहने के लिए साइकिल चलाने, नशे से दूर रहने और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

अभियान के अंतिम संकल्प में हर घर में तिरंगा, हर मन में संस्कार और हर कर्म में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।

लाल किले पर यात्रा के समापन के दौरान यात्रा के संचालक विनय जांगिड़ से संवाददाता जितेंद्र भाटी ने खास बातचीत की। वहीं कवयित्री कविता तिवारी ने भी यात्रा और इसके उद्देश्य को लेकर अपने विचार साझा किए।

संबंधित खबरें

लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा का समापन, 125 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

करण जौहर का अतरंगी लुक वायरल, यूजर्स बोले- ‘कौवे जैसा लुक!’

सैंडविच से चीज़ हटवाने पर मांगे 75 सेंट, सैन फ्रांसिस्को कैफे का वीडियो वायरल

राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर

Recommended Stories