ललितपुर की पूरी खबर, देखिए वीडियो रिपोर्ट
ललितपुर: में साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रहा था और ‘Nokia सिक्योरिटीज’ नाम की फर्जी वेबसाइट और एप्लिकेशन के जरिए लोगों को शेयर मार्केट में निवेश करने का लालच देता था।
निवेशकों को पैसा कई गुना करने का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की जाती थी। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की है। मामले की जांच जारी है।