महाराष्ट्र में मनसे ने हिंदी भाषी शख्स को पीटा, माफी और माफीनामा लिया

मुख्य बिंदु

  • नवी मुंबई में मनसे ने रमेश शुक्ला को पीटा
  • उस पर मराठी महिला के साथ दुर्व्यवहार का आरोप
  • दफ्तर में बुलाकर उसे थप्पड़ मार माफी दिलवाई
  • घटना का वीडियो सामने आया और वायरल हुआ
  • मनसे ने महिलाओं के प्रति सम्मान की चेतावनी दी

Maharashtra News : महाराष्ट्र में एक बार फिर हिंदी भाषी शख्स के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। नवी मुंबई के वाशी में राज ठाकरे की पार्टी, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने एक हिंदी भाषी शख्स को पीटा। मनसे का आरोप है कि उस व्यक्ति ने मराठी महिला के साथ दुर्व्यवहार किया और अपने महिला सहकर्मी के साथ पैसे के लिए अनुचित व्यवहार किया, साथ ही दफ्तर में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

माफी और माफीनामा लिया

मिली जानकारी के अनुसार, मनसे सहकार सेना के बालासाहेब शिंदे ने रमेश शुक्ला नामक व्यक्ति को कार्यालय में बुलाकर उसे पीटा। आरोप है कि शिंदे ने महिला की मदद से उसे थप्पड़ लगाए और इसके बाद उससे माफी और लिखित माफीनामा भी लिया गया।

वीडियो में दिखी रमेश शुक्ला के साथ मारपीट

इस घटना के बाद मनसे ने ये चेतावनी दी है कि महाराष्ट्र में रहते हुए मराठी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार नहीं चलेगा। चाहे जो भी हो उसे महिलाओं को सम्मान करना पड़ेगा। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि मनसे के कार्यकर्ता किस तरह गुंडागर्दी कर रहे हैं। पहले उन्होंने रमेश शुक्ला को अपने दफ्तर में बुलाया और फिर उसके साथ मारपीट की, उसे बार-बार थप्पड़ मारे।

यह भी पढ़ें : पंजाब में अब हरियाली और बिजली का कमाल: जानें कैसे निवेशक बनेंगे हरित ऊर्जा के हीरो

संबंधित खबरें

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा सदस्यता भी छोड़ने का फैसला

लद्दाख पर चीन को भारत का दो टूक जवाब, MEA बोला- इनकार से नहीं बदलेगा सच

कन्नौज में पूर्व BJP सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, हेड कॉन्स्टेबल की मौत

कब और कहां होगा भारत-वेस्टइंडीज का चौथा मुकाबला? जानें लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी डिटेल

‘कांग्रेस ने CEC को मंत्री और राज्यपाल बनाया’, राहुल गांधी के आरोपों पर पीयूष गोयल का पलटवार

Recommended Stories