Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

मजीठिया का करीबी हरप्रीत सिंह गुलाटी गिरफ्तार, Vigilance इन एक्शन मोड

Bikram Majithia : पंजाब सतर्कता ब्यूरो (Vigilance Bureau) ने शराब कंपनी आकाश स्प्रिटी, यूवी एंटरप्राइज और एडी एंटरप्राइज के माध्यम से अवैध धन हस्तांतरण से संबंधित मामले में पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी हरप्रीत सिंह गुलाटी को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि बिक्रम सिंह मजीठिया ने कथित तौर पर गुलाटी के माध्यम से शिमला और दिल्ली में संपत्तियां बनाई थीं।

आरोपी हरप्रीत सिंह गुलाटी को मजीठिया केस के संबंध में मोहाली से गिरफ्तार किया गया है और मोहाली की एक अदालत ने उन्हें छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

शराब के लाइसेंसों से संबंधित अनियमितताएं

इस संबंध में जानकारी देते हुए सतर्कता ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर शराब के लाइसेंसों से संबंधित अनियमितताओं और उनकी कंपनियों तथा उनके पसंदीदा शराब कारोबारियों के साथ संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

कार डीलर से शराब कारोबारी बने गुलाटी

उन्होंने बताया कि 2007 में अकाली सरकार के सत्ता में आने के बाद पंजाब में शराब क्षेत्र आदि पर कथित रूप से राजनीतिक कब्जा हो गया था। मजीठिया और कार डीलर से शराब कारोबारी बने हरप्रीत सिंह गुलाटी, जिसने मजीठिया के राजनीतिक प्रभाव का लाभ उठाया, के बीच मिलीभगत के आरोप लगाए गए हैं।

मजीठिया के इशारे पर शराब का लाइसेंस प्राप्त

उन्होंने बताया कि गुलाटी की फर्मों ने कथित रूप से 2008 से मजीठिया के इशारे पर शराब के लाइसेंस प्राप्त किए और इस व्यापार में अपने पैर पसारे तथा पद का दुरुपयोग किया। गुलाटी की फर्मों ने कथित रूप से मजीठिया की कंपनियों और परिवार को 4.25 करोड़ रुपये (2008–09) और 1.40 करोड़ रुपये (2009–10) का भुगतान किया। इसके अलावा एक सैनिक फार्म, दिल्ली में एक फार्म हाउस और अन्य पारिवारिक लाभों के लिए भी फंडिंग की गई। वर्ष 2014–15 में इसी तरीके से और 5.49 करोड़ रुपये भेजे गए जिनसे मजीठिया की कंपनियों के लिए लिए गए ऋण (कर्ज़) की अदायगी की गई।

करोड़ों रुपये के लेन-देन

उन्होंने कहा, “अब तक आरोपी बिक्रम सिंह मजीठिया से संबंधित कंपनियों में लगभग 10 करोड़ रुपये के लेन-देन सामने आए हैं और जांच से पता चल रहा है कि करोड़ों रुपये के ऐसे और भी लेन-देन हुए हैं।” जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि इन लेन-देन का किसी व्यापार या वैध कारोबारी सौदे से कोई संबंध नहीं था और ये भुगतान बिना किसी व्यावसायिक तर्क या प्रमाणिकता के असुरक्षित फंड ट्रांसफर/लेयरड एडवांस के रूप में किए गए थे।

संबंधित खबरें

दुनियाभर के कई देशों में Facebook और Instagram यूजर्स को शुक्रवार शाम से दिक्कतों का

आगरा। ताजनगरी आगरा में भारत अपडेट द्वारा आयोजित “कुशल नेतृत्व, बढ़ता उत्तर प्रदेश” कॉन्क्लेव प्रदेश

Weather Alert : दिल्ली-एनसीआर में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और लू का असर

Aaj Ka Rashifal : 29 मई को मन के कारक चंद्रमा का गोचर शुक्र ग्रह

NEET UG Re-Exam : नीट पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द की

Gujarat News : हमारे देश में आज भी लोग ‘डायन’ और तांत्रिकों में अंधविश्वास करते

Blue Origin : एलन मस्क की स्पेसएक्स के साथ अंतरिक्ष दौड़ में शामिल जेफ बेजोस

West Bengal News : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हालिया विधानसभा चुनाव

Hamirpur Bridge Collapse : हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो

Punjab News : जागरूकता और आपसी सहयोग के माध्यम से पर्यावरण संबंधी नियमों के पालन

Punjab News : महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडेटों अर्पित पराशर