भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

मुरादाबाद: दहशत के बीच वन विभाग ने एक और तेंदुआ पकड़ा, अब तक 13 कैद

मुरादाबाद में तेंदुओं की दहशत के बीच वन विभाग ने एक और तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया है, जिले में अब तक कुल 13 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं।

भारत Update

शेयर करें

मुरादाबाद: दहशत के बीच वन विभाग ने एक और तेंदुआ पकड़ा, अब तक 13 कैद
मुरादाबाद की पूरी खबर, देखिए वीडियो रिपोर्ट

मुरादाबाद: जिले में तेंदुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। वन विभाग की टीम ने सजनी जलालपुर गांव में एक और तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया है। यह जिले का 13वां तेंदुआ है जिसे वन विभाग ने पकड़ा है। 3 अगस्त से लगातार चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान के तहत अब तक ठाकुरद्वारा तहसील से 12 और काठ तहसील से एक तेंदुआ पकड़ा जा चुका है।

तेंदुओं के हमले में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। वन विभाग ने इलाके में 46 पिंजरे लगाए हैं और लगातार निगरानी की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए खेतों और रास्तों पर विचरण कर रहे हैं, जिससे उनका जीवन दूभर हो गया है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान को और तेज कर दिया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ये भी देखे

दिल्ली में होने वाले भारत-अफगानिस्तान T20 मैच पर आया बड़ा फ़ैसला

2027 चुनाव की तैयारी: सपा मुख्यालय के बाहर ‘जेन जी’ के समर्थन में पोस्टर

फिरोजाबाद: बिना नंबर की कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, जांच जारी

बरेली: घर के बाहर खुले नाले में गिरने से दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद: दहशत के बीच वन विभाग ने एक और तेंदुआ पकड़ा, अब तक 13 कैद

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को BSP से निकाला, करियर को लेकर उठाए सवाल