नीरज चोपड़ा 2026 एशियन गेम्स से बाहर, ट्रेनिंग के दौरान लगी चोट ने दिया बड़ा झटका

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को 2026 में बड़ा झटका लगा है। एंकल में लिगामेंट टियर के कारण नीरज ने मौजूदा सीजन के बाकी हिस्से से हटने का फैसला किया है।
नीरज चोपड़ा 2026 एशियन गेम्स से बाहर
नीरज चोपड़ा 2026 एशियन गेम्स से बाहर

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को 2026 में बड़ा झटका लगा है। एंकल में लिगामेंट टियर के कारण नीरज ने मौजूदा सीजन के बाकी हिस्से से हटने का फैसला किया है। ऐसे में वह 2026 एशियन गेम्स में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

नीरज ने शनिवार, 29 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए अपनी चोट और सीजन से बाहर होने की जानकारी दी। हालांकि, अपनी पोस्ट में उन्होंने सीधे एशियन गेम्स का जिक्र नहीं किया, लेकिन पूरे सीजन से बाहर होने के फैसले के चलते उनका एशियन गेम्स में खेलना भी संभव नहीं होगा।

लॉजेन डायमंड लीग के बाद लगी चोट

नीरज चोपड़ा ने हाल ही में लॉजेन डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। 21 अगस्त को उन्होंने 88.05 मीटर का थ्रो कर सीजन का अपना बेस्ट प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के बाद नीरज अपनी पुरानी लय में लौटते नजर आ रहे थे।

लेकिन इसके कुछ समय बाद ट्रेनिंग के दौरान उनके एंकल में लिगामेंट टियर हो गया। मेडिकल टीम से सलाह के बाद उन्होंने बाकी सीजन में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया।

नीरज ने पोस्ट में क्या कहा?

नीरज ने अपनी पोस्ट में लिखा कि काफी मेहनत के बाद उन्हें लगा था कि लॉजेन में सीजन का बेस्ट थ्रो करने के साथ वह उस रिदम को हासिल कर रहे हैं, जिसकी उन्हें तलाश थी। लेकिन इसके बाद ट्रेनिंग के दौरान उनके एंकल में लिगामेंट टियर हो गया।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और अपनी टीम से सलाह लेने के बाद उन्होंने सीजन के बाकी हिस्से में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। नीरज ने इसे निराशाजनक बताते हुए कहा कि वह अपनी लय हासिल करने के करीब महसूस कर रहे थे।

स्टार एथलीट ने आगे कहा कि अब उनका पूरा ध्यान अच्छी तरह से रिकवर होने और पहले से ज्यादा मजबूती के साथ वापसी करने पर रहेगा।

पिछले एशियन गेम्स में नीरज ने जीता था गोल्ड

नीरज चोपड़ा के लिए एशियन गेम्स खास रहे हैं। 2023 में चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। नीरज ने फाइनल में 88.88 मीटर का थ्रो किया था।

इस प्रतियोगिता में भारत के किशोर जेना ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता था। इस तरह भारत ने पुरुष जैवलिन थ्रो में गोल्ड और सिल्वर दोनों मेडल अपने नाम किए थे।

अब 2026 एशियन गेम्स से नीरज का बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। फैंस को अब उनके जल्द फिट होकर मैदान पर लौटने का इंतजार रहेगा।

संबंधित खबरें

मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: रेलवे कर्मचारियों को बोनस, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन

JNU यौन उत्पीड़न मामला: कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के घर नोटिस चस्पा, दिल्ली पुलिस ने जांच में शामिल होने को कहा

सपा के तीन विधायक हुए बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका

नीले ड्रम हत्याकांड मे सजा का ऐलान, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

BREAKING: दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर अभिजीत दीपके को करना पड़ा विरोध का सामना. VIDEO

Recommended Stories

मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: रेलवे कर्मचारियों को बोनस, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन

JNU यौन उत्पीड़न मामला: कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के घर नोटिस चस्पा, दिल्ली पुलिस ने जांच में शामिल होने को कहा

सपा के तीन विधायक हुए बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका

नीले ड्रम हत्याकांड मे सजा का ऐलान, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

BREAKING: दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर अभिजीत दीपके को करना पड़ा विरोध का सामना. VIDEO