PoJK और बलूचिस्तान में बढ़ा तनाव, मुनीर का हाल बेहाल, सेना बोली- पाकिस्तान में कानून……, मिले 6 शव

PoJK और बलूचिस्तान में तनाव बढ़ा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) और बलूचिस्तान में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। एक ओर स्थानीय लोग पाकिस्तानी सेना और शहबाज सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सेना का दावा है कि बलूचिस्तान की सुरक्षा स्थिति सामान्य है और कानून सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होता है।

ISPR ने क्या कहा?

पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि बलूचिस्तान में हालात को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेना सीधे बलूचिस्तान के लोगों से संवाद करना चाहती है, न कि केवल वहां के कबायली नेताओं से।

उन्होंने कहा, “अगर संविधान और कानून हर नागरिक के लिए समान हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि पाकिस्तान एक कठोर देश है। पाकिस्तान में सेना देश नहीं चला रही है।”

लापता लोगों के मुद्दे पर भी दिया जवाब

बलूचिस्तान में लोगों के कथित अपहरण और लापता होने के आरोपों पर ISPR प्रमुख ने कहा कि इस संबंध में 201 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उनके मुताबिक, सूची में ऐसे लोगों के नाम भी शामिल हैं जो आतंकवाद विरोधी अभियानों में मारे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल केवल आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं और अब उनके साथ बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं बची है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “या तो आत्मसमर्पण करें या कार्रवाई का सामना करें।”

अपहरण के बाद 6 मजदूरों के शव बरामद

इस बीच, बलूचिस्तान में दो दिन पहले अगवा किए गए छह मजदूरों के शव बरामद होने से हालात और गंभीर हो गए हैं। बलूचिस्तान के गृह मंत्री बाबर यूसुफजई ने बताया कि मृतकों में चार मजदूर पंजाब और दो खैबर पख्तूनख्वा के रहने वाले थे। उनके शव तुर्बत शहर के नसीराबाद क्षेत्र के पास गोलियों से छलनी अवस्था में मिले।

सात मजदूरों का हुआ था अपहरण

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, केच जिले में काम कर रहे सात मजदूरों का अज्ञात हथियारबंद लोगों ने अपहरण कर लिया था। उनमें से एक मजदूर की मौके पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, 28 जुलाई को तुर्बत-मंड मार्ग के कलातक इलाके से इन मजदूरों का अपहरण किया गया था। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

संबंधित खबरें

राजेश खन्ना के स्टारडम और नशे की लत पर कंपोजर आनंदजी का बड़ा खुलासा

चेस ओलंपियाड 2026: डी गुकेश बोर्ड नंबर-4 पर खेलेंगे, रणनीतिक मायने क्या हैं?

मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने जताई गहरी चिंता, हमले की कड़ी निंदा

विश्वकर्मा पूजा 2026: जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

यूपीआई चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के आगे मत झुकिए

Recommended Stories

राजेश खन्ना के स्टारडम और नशे की लत पर कंपोजर आनंदजी का बड़ा खुलासा

चेस ओलंपियाड 2026: डी गुकेश बोर्ड नंबर-4 पर खेलेंगे, रणनीतिक मायने क्या हैं?

मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने जताई गहरी चिंता, हमले की कड़ी निंदा

विश्वकर्मा पूजा 2026: जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

यूपीआई चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के आगे मत झुकिए