भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, असिस्टेंट कमिश्नर समेत कई मौत

Khyber Pakhtunkhwa Attack : पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकवादी हमला हुआ है। इस बार भी पुलिस के वाहन को निशाना बनाया गया है, जिसमें असिस्टेंट कमिश्नर सहित 4 लोगों की मृत्यु हो गई है।

खैबर पख्तूनख्वा पाकिस्तान का उत्तर-पश्चिमी प्रांत है। बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया, जिसमें उत्तरी वजीरिस्तान के असिस्टेंट कमिश्नर सहित कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है। हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

आसपास के घरों को पहुंचा नुकसान

पुलिस प्रवक्ता काशिफ नवाज ने हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह विस्फोट इतना जोरदार था कि वलीउल्लाह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। विस्फोट के कारण आसपास स्थित घरों को भी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक हमला बन्नू के कैंट पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ है।

खैबर पख्तूनख्वा सीएम ने की निंदा

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आतंकवादियों के मुख्य निशाने पर उत्तरी वजीरिस्तान के असिस्टेंट कमिश्नर शाह वलीउल्लाह थे। पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों ने घात लगाकर शाह के वाहन को निशाना बनाया था।

आतंकी हमले पर खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मुहम्मद सोहेल अफरीदी ने बन्नू में हुए हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि इस तरह के हमले अस्वीकार्य हैं तथा पुलिस मामले से सख्ती से निपटेगी।

संबंधित खबरें

‘मुश्किलों का सामना करना पड़ता है’, पति के साथ घरेलू हिंसा केस पर अदिति शर्मा का रिएक्शन सामने आया

MPSC Drug Inspector Exam Cancelled: पेपर लीक के आरोपों के बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला स्कूलों के 50 मीटर तक जंक फूड पर बैन

Toxic Movie Review: यश का धांसू स्वैग और खूनी एक्शन, लेकिन कमजोर कहानी ने बिगाड़ा पूरा खेल

नेपाल में जलजला! फ्लैश फ्लड से मची तबाही, 8 की मौत, कई लापता, रौंगटे खड़े कर देगा बाढ़ का LIVE वीडियो

Recommended Stories