भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

पूनम ढिल्लों को हुआ डेंगू, लीलावती अस्पताल में भर्ती; अब कैसी है तबीयत?

दिग्गज एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों को डेंगू होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानें अब कैसी है उनकी तबीयत?
पूनम ढिल्लों

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लों को लेकर फैंस के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। अभिनेत्री डेंगू की चपेट में आने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज करा रही हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है और वह धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं।

पूनम 80 और 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं। उन्होंने ‘नूरी’, ‘सोहनी महिवाल’, ‘ये वादा रहा’ और ‘नाम’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया। इन फिल्मों ने उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई। फिलहाल, पूनम ढिल्लों सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन यानी CINTAA की अध्यक्ष हैं।

खुद बताया अपना हेल्थ अपडेट

इस बीच, पत्रकार विक्की लालवानी ने उनकी तबीयत को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सुबह मैसेज के जरिए अभिनेत्री से उनकी सेहत के बारे में बात हुई। पूनम ने जवाब में बताया कि अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। साथ ही, उन्होंने कहा कि वह धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं।

अभिनेत्री के इस हेल्थ अपडेट के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने और अस्पताल से घर लौटने की कामना कर रहे हैं।

CINTAA विवाद के बीच अस्पताल में भर्ती हुईं अभिनेत्री

पूनम ढिल्लों की अस्पताल में भर्ती होने की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब CINTAA के भीतर नेतृत्व को लेकर विवाद चल रहा है। संगठन की जनरल सेक्रेटरी उपासना सिंह ने हाल ही में संस्था के कामकाज और मौजूदा नेतृत्व को लेकर कई सवाल उठाए थे।

उपासना सिंह ने पूनम ढिल्लों और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद्मिनी कोल्हापुरे पर संस्था को कथित तौर पर तानाशाही तरीके से चलाने के आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि संगठन के कई सदस्य मौजूदा व्यवस्था से नाराज हैं और इसी वजह से कई लोगों ने इस्तीफा दिया है।

11 सदस्यों के इस्तीफे का दावा

उपासना सिंह के मुताबिक, CINTAA के 11 सदस्यों ने इस्तीफा दिया है। इनमें आठ निर्वाचित कार्यकारी समिति के सदस्य शामिल हैं। इस्तीफा देने वालों में हेमंत पांडे, मुकेश ऋषि, साहिला चड्ढा, हेता परमार, पुनीत इस्सर, विंदू दारा सिंह, विकास वर्मा और दीपक पाराशर के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा, उपासना ने दावा किया कि इस्तीफा देने वाले सदस्यों ने अपनी शिकायतें भी सामने रखी हैं। उन्होंने संस्था के कामकाज से जुड़ी कई चिंताओं का जिक्र किया। वहीं, CINTAA के आधिकारिक काम के लिए निजी ईमेल अकाउंट्स के इस्तेमाल पर भी उन्होंने सवाल उठाए।

उपासना ने लगाए थे गंभीर आरोप

विक्की लालवानी के साथ बातचीत में उपासना सिंह ने आरोप लगाया था कि जो सदस्य पूनम ढिल्लों की बात से सहमत नहीं होते थे, उन्हें शो-कॉज नोटिस भेजे जाते थे। उन्होंने संगठन में पारदर्शिता और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए और नए चुनाव की मांग की।

हालांकि, इन आरोपों पर पूनम ढिल्लों पहले ही अपना पक्ष रख चुकी हैं। अभिनेत्री ने विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह किसी भी तरह के ‘कीचड़ उछालने’ में शामिल नहीं होना चाहतीं और इसे असभ्य मानती हैं।

फिलहाल पूनम ढिल्लों का मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज जारी है। उनकी सेहत में सुधार की खबर उनके परिवार, करीबियों और फैंस के लिए राहत की बात है। फैंस को अब अभिनेत्री के पूरी तरह स्वस्थ होकर जल्द घर लौटने का इंतजार है।

संबंधित खबरें

बीजेपी बैठक मे PM मोदी ने कहा- संगठनात्मक बैठक में नए विचारों पर मंथन, पार्टी को मजबूत करने और जनता से जुड़ाव बढ़ाने पर जोर

मथुरा में FSDA की बड़ी कार्रवाई, मिलावटी दूध से भरा टैंकर पकड़ा, 2000 लीटर दूध नष्ट

ट्रेन में सामान बेचने वाला वेंडर बोलता है 19 भाषाएं, वायरल वीडियो

बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक

हैदराबाद में बड़ा हादसा: 7 मंजिला इमारत गिरने से 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

Recommended Stories

बीजेपी बैठक मे PM मोदी ने कहा- संगठनात्मक बैठक में नए विचारों पर मंथन, पार्टी को मजबूत करने और जनता से जुड़ाव बढ़ाने पर जोर

मथुरा में FSDA की बड़ी कार्रवाई, मिलावटी दूध से भरा टैंकर पकड़ा, 2000 लीटर दूध नष्ट

ट्रेन में सामान बेचने वाला वेंडर बोलता है 19 भाषाएं, वायरल वीडियो

बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक

हैदराबाद में बड़ा हादसा: 7 मंजिला इमारत गिरने से 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी