भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

पंजाब कांग्रेस में फिर बढ़ी कलह, चन्नी ने राजा वडिंग के नेतृत्व पर उठाए सवाल

पंजाब कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले कलह बढ़ गई है। चरणजीत सिंह चन्नी ने राजा वडिंग के नेतृत्व पर सवाल उठाए, जिससे पार्टी की एकजुटता पर सवाल खड़े हो गए।
पंजाब
पंजाब कांग्रेस में फिर बढ़ी कलह

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस की अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। चुनावी तैयारियों को लेकर बुधवार (22 जुलाई) को दिल्ली में हुई पार्टी की अहम रणनीतिक बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नेतृत्व पर सवाल उठाए। इससे चुनाव से पहले पार्टी की एकजुटता पर फिर चर्चा तेज हो गई है।

बैठक में कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, राणा गुरजीत सिंह, सांसद अमर सिंह और गुरजीत सिंह औजला समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

‘राजा वडिंग के नेतृत्व में चुनाव जीतना मुश्किल’

बैठक के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने दो टूक कहा कि यदि राजा वडिंग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने रहते हैं तो वह चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष पद से हटने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि “राजा वडिंग के नेतृत्व में चुनाव जीतना मुश्किल है।”

कई नेताओं ने भी जताई आपत्ति

सूत्रों के अनुसार, बैठक में सुखजिंदर सिंह रंधावा और राणा गुरजीत सिंह ने भी नेतृत्व को लेकर सवाल उठाए। दोनों नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव राजा वडिंग के नेतृत्व में लड़ने पर आपत्ति जताई और संगठन में बदलाव की जरूरत पर जोर दिया। बैठक के बाद पार्टी की ओर से नेतृत्व विवाद पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, लगातार सामने आ रही असहमति ने पंजाब कांग्रेस की चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक एकजुटता को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित खबरें

दिल्ली में होने वाले भारत-अफगानिस्तान T20 मैच पर आया बड़ा फ़ैसला

2027 चुनाव की तैयारी: सपा मुख्यालय के बाहर ‘जेन जी’ के समर्थन में पोस्टर

फिरोजाबाद: बिना नंबर की कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, जांच जारी

बरेली: घर के बाहर खुले नाले में गिरने से दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद: दहशत के बीच वन विभाग ने एक और तेंदुआ पकड़ा, अब तक 13 कैद

Recommended Stories

दिल्ली में होने वाले भारत-अफगानिस्तान T20 मैच पर आया बड़ा फ़ैसला

2027 चुनाव की तैयारी: सपा मुख्यालय के बाहर ‘जेन जी’ के समर्थन में पोस्टर

फिरोजाबाद: बिना नंबर की कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, जांच जारी

बरेली: घर के बाहर खुले नाले में गिरने से दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद: दहशत के बीच वन विभाग ने एक और तेंदुआ पकड़ा, अब तक 13 कैद