भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

Punjab News : पुलिस को धक्का देकर फरार आरोपी, बाथरुम जाने का बनाया बहाना

Punjab News : लुधियाना में एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। टिब्बा पुलिस ने धारा 109 के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था, लेकिन वह शौचालय जाने का बहाना बनाकर पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला। आरोपी को हथकड़ी लगी हुई थी। पुलिस कर्मियों ने उसका काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह गलियों में छिपकर भागने में सफल रहा।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की पहचान मंदीप सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मुक्तसर साहिब के गांव हरिके कलां का निवासी है। उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के समय पंजाब होमगार्ड के जवान एएसआई निर्मल सिंह अपने सहयोगी के साथ आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले जा रहे थे।

फरार होने का घटनाक्रम

रास्ते में गऊशाला के समीप आरोपी ने शौचालय जाने की इच्छा जाहिर की। जैसे ही उसे रोका गया, उसने अवसर पाकर जवान को धक्का दिया और हथकड़ी सहित फरार हो गया। पुलिस अब आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है और उसे पकड़ने के लिए विभिन्न टीमें लगाई गई हैं।

संबंधित खबरें

5वें दिन बारिश बनेगी भारत की जीत में विलेन? कोलंबो के मौसम पर टिकी निगाहें, जानें पूरा अपडेट

‘डीएम अंकल! हमारे घर की रोड बनवा दीजिए…’, 5 साल की बच्ची की मासूम अपील वायरल, प्रशासन ने लिया एक्शन

नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 9 की मौत, 384 यात्री लापता, 105 भारतीय भी शामिल, यूपी-बिहार में हाई अलर्ट

नेपाल बाढ़: PM मोदी ने नेपाल के PM से बात, कहा- हर संभव मदद करेगा भारत

ऑफिस मीटिंग के बीच पिता ने बेटी को लगाई डांट, बॉस का रिएक्शन वायरल

Recommended Stories