बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ को झटका! पहले दिन ‘आदिपुरुष’ से रह गई पीछे

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से जबरदस्त उत्साह बना हुआ था.
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ को झटका! पहले दिन ‘आदिपुरुष’ से रह गई पीछे

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से जबरदस्त उत्साह बना हुआ था. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। 5 नवंबर 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. हालांकि, पहले दिन की कमाई के मामले में यह प्रभास की साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘आदिपुरुष’ का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रही.

फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही काफी चर्चा थी. बड़े बजट, दमदार स्टारकास्ट और रामायण की लोकप्रिय गाथा के कारण इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल किया जा रहा था. अब पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आने के बाद दोनों फिल्मों के कलेक्शन की तुलना शुरू हो गई है.

‘रामायण’ ने पहले दिन कितने करोड़ कमाए?

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म को देशभर में अलग-अलग भाषाओं में करीब 25,200 शो मिले. फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी वर्जन से हुई. भाषावार कलेक्शन की बात करें तो हिंदी में 47.50 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 7.25 करोड़ रुपये और तेलुगु में 6 करोड़ रुपये की कमाई हुई. वहीं तमिल वर्जन ने 2.60 करोड़ रुपये और मलयालम वर्जन ने 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

इस तरह फिल्म का पहले दिन का कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन करीब 77.50 करोड़ रुपये रहा. शुरुआती आंकड़ों के लिहाज से यह फिल्म के लिए एक मजबूत शुरुआत मानी जा रही है.

‘आदिपुरुष’ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई ‘रामायण’

पहले दिन शानदार कमाई के बावजूद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ प्रभास की ‘आदिपुरुष’ से पीछे रह गई. साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 86.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं ‘रामायण’ ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह ओपनिंग डे की कमाई में रणबीर कपूर की फिल्म प्रभास की ‘आदिपुरुष’ से करीब 21.90 करोड़ रुपये पीछे रह गई.

हालांकि, ‘आदिपुरुष’ को रिलीज के बाद अपने संवादों, वीएफएक्स और प्रस्तुति को लेकर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग दर्ज की थी.

2026 की दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग बनी ‘रामायण’

पहले दिन के कलेक्शन के लिहाज से ‘रामायण’ ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है. 64.85 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग के साथ यह 2026 की दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग बन गई है.

अब सभी की निगाहें दिवाली वीकेंड पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि छुट्टियों का फायदा फिल्म को कितना मिलता है और क्या रणबीर कपूर की ‘रामायण’ आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ‘आदिपुरुष’ के रिकॉर्ड को चुनौती दे पाती है.

संबंधित खबरें

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुई डेटशीट

दिवाली पर रात 10 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बदला शेड्यूल

लालू-तेजस्वी को बेटी की शादी का कार्ड देने जाएंगे अनंत सिंह, बोले- शादी के बाद विधानसभा को दूंगा जवाब

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास KIA शोरूम में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Recommended Stories

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुई डेटशीट

दिवाली पर रात 10 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बदला शेड्यूल

लालू-तेजस्वी को बेटी की शादी का कार्ड देने जाएंगे अनंत सिंह, बोले- शादी के बाद विधानसभा को दूंगा जवाब

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास KIA शोरूम में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार