शेयर बाजार की हरे निशान में शुरुआत, आईटी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली जारी

भारतीय शेयर बाजार की आज तेजी के साथ शुरुआत हुई है। हालांकि, शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट देखने को मिल रही है।

नई दिल्ली: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिली। सुबह करीब 9:20 बजे बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 150 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,465 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 करीब 41 अंक यानी 0.18 प्रतिशत चढ़कर 23,311 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया VIX करीब 1.06 प्रतिशत नीचे आया। इसे बाजार में अस्थिरता और निवेशकों की घबराहट में कमी के संकेत के तौर पर देखा जाता है।

शुरुआती कारोबार में ज्यादातर शेयर चढ़े

शुरुआती कारोबार में बाजार की चौड़ाई भी मजबूत रही। करीब 1,886 शेयरों में तेजी, जबकि 648 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इससे पता चलता है कि शुरुआती कारोबार में खरीदारी का रुझान ज्यादा रहा। ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.47 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

Eternal समेत इन शेयरों में तेजी

निफ्टी 50 के शेयरों में Eternal करीब 1.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा। इसके अलावा डॉ. रेड्डीज 1.50 प्रतिशत, इंडिगो 1.40 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस 1.18 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस 1.07 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।इसके अलावा अपोलो हॉस्पिटल, अल्ट्राटेक सीमेंट, मैक्स हेल्थकेयर, एलएंडटी और अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली।

TMPV और TCS में गिरावट

दूसरी ओर, कुछ IT और ऑटो शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। TMPV करीब 3.05 प्रतिशत और TCS 2.74 प्रतिशत तक फिसल गया। इसके अलावा टेक महिंद्रा 1.28 प्रतिशत, HCL Tech 1.24 प्रतिशत, Infosys 1.02 प्रतिशत और Wipro 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

Realty और Pharma सेक्टर में खरीदारी

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी रियल्टी 1.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा। इसके अलावा निफ्टी MNC 0.73 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.68 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 0.59 प्रतिशत, निफ्टी इंफ्रा 0.55 प्रतिशत और निफ्टी फिन सर्विस 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

निफ्टी बैंक भी करीब 0.32 प्रतिशत बढ़कर 56,234.85 के स्तर पर पहुंच गया।

हालांकि, IT सेक्टर में दबाव बना रहा। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 1.74 प्रतिशत गिरकर 28,647.90 के स्तर पर आ गया। इस तरह शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में बाजार में कुल मिलाकर तेजी रही, लेकिन IT शेयरों में बिकवाली ने दबाव बनाए रखा।

संबंधित खबरें

मेडिकल डिवाइसों के बढ़ते दामों पर लगाम कसने की उठी मांग, जानिए क्यों जरूरी है यह कदम

कर्नाटक: डीके शिवकुमार के दौरे से पहले हटाई गई सीएम सिद्धारमैया की मूर्ति, जानें पूरा मामला

निठारी कांड का आरोपी सुरेंद्र कोली आत्महत्या

किशाऊ बांध परियोजना पर सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान, लड़ाई हमने लड़ी तो श्रेय भी हमारा मिलना चाहिए

गयाजी में पितृपक्ष से पहले ऑनलाइन पिंडदान पर बवाल, पंडा समाज ने खोला मोर्चा

Recommended Stories

मेडिकल डिवाइसों के बढ़ते दामों पर लगाम कसने की उठी मांग, जानिए क्यों जरूरी है यह कदम

कर्नाटक: डीके शिवकुमार के दौरे से पहले हटाई गई सीएम सिद्धारमैया की मूर्ति, जानें पूरा मामला

निठारी कांड का आरोपी सुरेंद्र कोली आत्महत्या

किशाऊ बांध परियोजना पर सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान, लड़ाई हमने लड़ी तो श्रेय भी हमारा मिलना चाहिए

गयाजी में पितृपक्ष से पहले ऑनलाइन पिंडदान पर बवाल, पंडा समाज ने खोला मोर्चा