‘आपसे ये उम्मीद नहीं…’, PM मोदी पर ऐसा क्यों बोले शहजाद पूनावाला? वायरल VIDEO के पीछे की पूरी कहानी

शहज़ाद पूनावाला वायरल वीडियो

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफे की खबरों के बीच शहजाद पूनावाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहते नजर आते हैं कि, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरी तरह निराश हो चुका हूं। 12 साल हो गए और वह तानाशाह नहीं बन पाए।” हालांकि, उनका यह बयान व्यंग्यात्मक अंदाज में विपक्ष पर निशाना साधने के लिए दिया गया था।

वीडियो में क्या बोले शहजाद पूनावाला?

शहजाद पूनावाला ने अपने इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन बच्चों को भी माफ करने की बात कही, जिन्होंने उन्हें, संवैधानिक पदों और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। उन्होंने कहा कि 12 साल सत्ता में रहने के बाद भी मोदी विरोधियों के आरोपों के मुताबिक “तानाशाह” नहीं बन पाए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देर रात वीडियो जारी कर लोगों से उन बच्चों को माफ करने की अपील की, जबकि विपक्ष लगातार उन्हें तानाशाह कहता रहा है।

विपक्ष पर साधा निशाना

वीडियो में पूनावाला ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में आपातकाल लगाया गया, विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई हुई और कई लोगों को जेल भेजा गया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पोस्ट और आलोचना करने वालों पर भी विभिन्न राज्यों में कार्रवाई की गई।

पूनावाला ने व्यंग्य करते हुए कहा कि यदि विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह बताता है, तो उनके मुताबिक ऐसा व्यवहार तो कांग्रेस के शासनकाल में देखने को मिला था।

इस्तीफे की खबरों के बीच वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब शहजाद पूनावाला के भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, अब तक पार्टी या शहजाद पूनावाला की ओर से इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर

शहजाद पूनावाला ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में कांग्रेस से की थी। उन्होंने एनएसयूआई और महाराष्ट्र कांग्रेस में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं।

साल 2017 में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल उठाए और राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर सार्वजनिक रूप से आपत्ति जताई। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए, जहां वह पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में शामिल रहे।

संबंधित खबरें

भारत में अब तेजी से बनेंगे इलेक्ट्रॉनिक पुर्जे, 15 राज्यों में 106 नई परियोजनाओं को मंजूरी

क्या सऊदी अरब की मदद कर हूती विद्रोहियों से उलझ जाएगा तुर्की?

हरियाणा का गैंगस्टर 7 घंटे की पैरोल पर पहुंचा गांव, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

बिना परमिट के नहीं चल सकेंगे ई-रिक्शा, उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र को भेजेगी नया प्रस्ताव

फर्जी पुलिस बनकर कारोबारी का अपहरण, 13 लाख की फिरौती वसूलने वाले 6 गिरफ्तार

Recommended Stories

भारत में अब तेजी से बनेंगे इलेक्ट्रॉनिक पुर्जे, 15 राज्यों में 106 नई परियोजनाओं को मंजूरी

क्या सऊदी अरब की मदद कर हूती विद्रोहियों से उलझ जाएगा तुर्की?

हरियाणा का गैंगस्टर 7 घंटे की पैरोल पर पहुंचा गांव, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

बिना परमिट के नहीं चल सकेंगे ई-रिक्शा, उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र को भेजेगी नया प्रस्ताव

फर्जी पुलिस बनकर कारोबारी का अपहरण, 13 लाख की फिरौती वसूलने वाले 6 गिरफ्तार