नए कारोबारी सप्ताह के पहले ही दिन भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. सोमवार, 23 नवंबर को दलाल स्ट्रीट पर बिकवालों का दबदबा रहा और बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए. बैंकिंग, मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में हुई जबरदस्त बिकवाली ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया. बाजार में आई इस सुनामी के चलते निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई.
सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट
कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 1,483.72 अंक यानी 1.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,435.99 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 434.20 अंक यानी 1.68 प्रतिशत टूटकर 25,366.40 के स्तर पर आ गया. इसके साथ ही निफ्टी 25,400 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसल गया.
बाजार में कुल 2,687 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि 1,450 शेयरों में तेजी दर्ज की गई और 199 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. इसके अलावा निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी 0.7-0.7 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली.
मेटल और बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त बिकवाली
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो अधिकांश सेक्टर लाल निशान में बंद हुए. सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी मेटल इंडेक्स में दर्ज की गई.
- निफ्टी मेटल – 3.68% की गिरावट
- निफ्टी पीएसयू बैंक – 3.25% की गिरावट
- निफ्टी प्राइवेट बैंक – 3.19% की गिरावट
- निफ्टी बैंक – 3.17% की गिरावट
- निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज – 2.49% की गिरावट
- निफ्टी ऑयल एंड गैस – 2.01% की गिरावट
- निफ्टी सीमेंट – 1.37% की गिरावट
- निफ्टी ऑटो – 1.03% की गिरावट
हालांकि, भारी बिकवाली के बीच निफ्टी आईटी में 1.69 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.59 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी टेलीकॉम में 0.49 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी में 0.31 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई.
टाटा स्टील में 8 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट
दिग्गज कंपनियों के शेयरों में हुई भारी बिकवाली ने बाजार पर दबाव बढ़ाया. टाटा स्टील 8.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहा। इसके अलावा कई प्रमुख बैंकिंग और मेटल कंपनियों के शेयर भी बुरी तरह टूटे.
आज के प्रमुख टॉप लूजर्स
- टाटा स्टील – 8.43%
- एक्सिस बैंक – 3.97%
- एचडीएफसी बैंक – 3.33%
- आईसीआईसीआई बैंक – 3.32%
- हिंडाल्को – 3.13%
- एसबीआई – 2.79%
- कोटक महिंद्रा बैंक – 2.51%
- रिलायंस इंडस्ट्रीज – 1.92%
भारी गिरावट के बीच इन शेयरों ने दी राहत
बाजार में चौतरफा बिकवाली के बावजूद चुनिंदा आईटी, फाइनेंस और अन्य कंपनियों के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में 3.53 प्रतिशत की शानदार तेजी दर्ज की गई.
आज के प्रमुख टॉप गेनर्स
- टीसीएस – 3.53%
- श्रीराम फाइनेंस – 2.46%
- टेक महिंद्रा – 1.79%
- एचसीएल टेक – 1.48%
- टाइटन कंपनी – 1.30%
- मैक्स हेल्थकेयर – 0.79%
- आयशर मोटर्स – 0.73%
- आईटीसी – 0.64%


