दिल्ली के स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत, बैग से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट
दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में एक स्कूल के अंदर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की आग से झुलसने के बाद मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां छात्रा गार्ड रूम के पीछे जली हुई हालत में मिली.
