आंदोलनकारी के साथ खड़े हुए CM विजय, परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रोकने का किया ऐलान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने परंदूर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों और किसानों के साथ खड़ी है। परियोजना से कृषि भूमि और स्थानीय लोगों की चिंताओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया।

पैलेट गन मामला: दिल्ली पुलिस ने मानी राहुल गांधी की मांग, 5.30 घंटे के धरने के बाद FIR दर्ज

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान कथित पैलेट गन से घायल छात्र के मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। इससे पहले राहुल गांधी घायल छात्र के साथ संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे और FIR दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे। करीब 5.30 घंटे बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज की।

तेजस्वी यादव हिरासत में,कहा- हम जेल से नहीं डरते…., RJD के लोकभवन मार्च पर पुलिस की कार्रवाई

बिहार में RJD के लोकभवन मार्च के दौरान सियासी माहौल गरमा गया। तेजस्वी यादव और मीसा भारती समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। RJD ने यह मार्च छात्रों और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर निकाला था।

सीएम विजय ने लिए तमिलनाडु में बड़े फैसले: स्वास्थ्य बीमा कवर 5 लाख से बढ़कर 25 लाख, दूध खरीद मूल्य भी बढ़ा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में जनता और किसानों से जुड़े कई बड़े ऐलान किए। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का कवरेज ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹25 लाख किया गया है। इसके अलावा Aavin दूध के खरीद मूल्य को ₹38 से बढ़ाकर ₹41 प्रति लीटर करने की घोषणा की गई है।

चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन में बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज,सिख कैदियों की रिहाई की मांग

चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान तनाव बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर मार्च निकाला, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए कार्रवाई की। प्रदर्शन में सिख कैदियों की रिहाई की मांग प्रमुख रही।

“होती है-चलती है, हो जाएगा-देखा जाएगा…” स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने देशवासियों से पुरानी लापरवाही वाली सोच छोड़कर तेजी से काम करने और बड़े लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए ‘होती है-चलती है’ वाली मानसिकता से आगे बढ़ना होगा।

यूपी में चुनाव से पहले महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोफा, मिल सकते है 50 हज़ार

यूपी में चुनावी माहौल के बीच महिलाओं को लेकर योगी सरकार की नई योजना की चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार महिला वोटरों को साधने के लिए बड़े ऐलान पर मंथन कर रही है। हालांकि ₹50 हजार की राशि से जुड़ी आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन पहुंचे अमित शाह

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई। आखिरी दिन सदन में अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। सत्र के दौरान राजनीतिक मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई बार हंगामा देखने को मिला।

FCRA बिल पर लोकसभा में घमासान, अखिलेश यादव और किरेन रिजिजू के बीच जमकर बहस

नई दिल्ली: FCRA संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर बुधवार को लोकसभा में एक बार फिर जोरदार हंगामा देखने को मिला। विपक्षी दलों ने बिल को वापस लेने की मांग की, जबकि सरकार इसे आगे की जांच के लिए संसद की संयुक्त समिति (JPC) के पास भेजने की तैयारी में है। इसी दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख … Read more

चढ़ावा चोरी मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस

नई दिल्ली: अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मुद्दे को लेकर सोमवार को राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने मामले की जांच और जवाबदेही की मांग उठाई, जबकि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा पलटवार करते हुए उन्हें “राम विरोधी” करार दिया। सदन में … Read more