बिना परमिट के नहीं चल सकेंगे ई-रिक्शा, उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र को भेजेगी नया प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश में अब ई-रिक्शों के संचालन को लेकर सख्ती बढ़ने जा रही है। राज्य सरकार जल्द ही केंद्र सरकार को एक नया प्रस्ताव भेजने वाली है, जिसके तहत ई-रिक्शा चालकों के लिए परमिट अनिवार्य किया जा सकता है।