जंगलों के अनछुए रहस्यों पर बनी फिल्म ‘द वन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, सिद्धार्थ और तमन्ना की जोड़ी आएगी नजर

सिनेमाघरों में जल्द आने वाली फिल्म 'द वन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अभिनेता सिद्धार्थ और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द वन को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का टीजर और पहला गाना ‘छठी मैया’ रिलीज होने के बाद अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर भी जारी कर दिया है। ट्रेलर में भारतीय लोककथाओं, पुरानी मान्यताओं, फैंटेसी और अलौकिक शक्तियों से भरी एक रहस्यमयी दुनिया की झलक देखने को मिलती है।

रहस्यमयी जंगल से शुरू होती है कहानी

ट्रेलर की शुरुआत एक ऐसे रहस्यमयी जंगल से होती है, जहां मौजूद अलौकिक शक्तियां इंसानी समझ से परे हैं। कहानी में एक ऐसा जंगल दिखाया गया है, जहां सूर्यास्त के बाद जाना मना है। ट्रेलर से संकेत मिलता है कि फिल्म पारंपरिक हॉरर या पौराणिक कहानियों के फॉर्मूले से अलग लोककथा, फैंटेसी और एडवेंचर को एक साथ पेश करती है।

कहानी में सिद्धार्थ मल्होत्रा का किरदार वीर सामने आता है। वीर अलौकिक शक्तियों में विश्वास नहीं करता, लेकिन जब उसका सामना रहस्यमयी घटनाओं से होता है तो उसे अपने भीतर छिपी किसी खास ताकत का एहसास होने लगता है। इसके बाद कहानी रहस्य और रोमांच के साथ आगे बढ़ती है।

सिद्धार्थ-तमन्ना पहली बार साथ आएंगे नजर

‘द वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। ट्रेलर में दोनों के किरदारों के बीच की केमिस्ट्री की भी झलक मिलती है।

फिल्म की कहानी बिहार में 16वीं सदी के एक रहस्यमयी मंदिर और वन देवी से जुड़ी बताई गई है। फिल्म की दुनिया से दर्शकों को पहले ही ‘द लीजेंड ऑफ वन’ कॉमिक बुक के जरिए परिचित कराया जा चुका है।

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा फिल्म में मनीष पॉल, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर में फिल्म की बड़ी और रहस्यमयी दुनिया के साथ इसके किरदारों की भी झलक देखने को मिलती है।

ट्रेलर को मिल रहा यूजर्स का रिस्पॉन्स

ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इसके बैकग्राउंड म्यूजिक, विजुअल्स और रहस्यमयी कहानी की तारीफ की है। कुछ यूजर्स ने फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए इसे रिलीज के पहले दिन देखने की बात भी कही है।

25 सितंबर को रिलीज होगी ‘द वन’

मेकर्स इससे पहले फिल्म का पहला गाना ‘छठी मैया’ रिलीज कर चुके हैं, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। ‘द वन’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

संबंधित खबरें

WPL 2027 ऑक्शन का ऐलान, बीसीसीआई ने तय की खिलाड़ियों की बोली की तारीख और जगह

जंगलों के अनछुए रहस्यों पर बनी फिल्म ‘द वन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, सिद्धार्थ और तमन्ना की जोड़ी आएगी नजर

बीवी की गुलामी करने वाले को अच्छा मर्द बताते हुए ऐसा क्यों बोले असदुद्दीन ओवैसी?

दिशा सालियान केस पर आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, बोले- ‘मैं उनसे…………’

राजेश खन्ना के स्टारडम और नशे की लत पर कंपोजर आनंदजी का बड़ा खुलासा

Recommended Stories