एक्स-बॉयफ्रेंड को याद कर रो पड़ीं उदिति सिंह, ‘बिग बॉस 20’ में सुनाया पहली मुलाकात का किस्सा

'बिग बॉस 20' में एंट्री के बाद से उदिति सिंह लगातार सुर्खियों में हैं। शो में आने से पहले भी उनकी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा थी।
उदिति सिंह
Bigg Boss 20: एक्स-बॉयफ्रेंड को याद कर रो पड़ीं उदिति सिंह

बिग बॉस 20‘ में एंट्री के बाद से उदिति सिंह लगातार सुर्खियों में हैं। शो में आने से पहले भी उनकी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा थी। खास तौर पर कयास लगाए जा रहे थे कि वह अपने एक्स-बॉयफ्रेंड करण वाही के साथ शो में एंट्री कर सकती हैं। हालांकि, उदिति ने अकेले ही बिग बॉस के घर में कदम रखा।

अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में पहली बार उदिति ने अपने पुराने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। करण वाही का जिक्र करते हुए वह भावुक हो गईं और रो पड़ीं। उन्हें रोता देख माही विज और घर के दूसरे सदस्यों ने उन्हें संभाला और शांत कराया।

करण का नाम लिए बिना बोलीं उदिति

घर में काजी तौकीर, माही विज और अमन गांधी के साथ बातचीत के दौरान उदिति से उनकी पुरानी रिलेशनशिप को लेकर बात हुई। उन्होंने करण का नाम लिए बिना कहा कि अगर वह भी शो में आते तो उनके लिए यह कोई बड़ी बात नहीं होती। उदिति ने कहा कि वह उस रिश्ते से काफी पहले आगे बढ़ चुकी हैं और अब करण को भी घर के बाकी कंटेस्टेंट्स की तरह ही देखतीं। हालांकि, पुरानी यादों का जिक्र आते ही उदिति भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े।

ऐसे हुई थी करण और उदिति की पहली मुलाकात

उदिति ने करण के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने लंदन के एक रेस्टोरेंट के बारे में करण को इंस्टाग्राम पर DM किया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और मिलने का फैसला किया। उदिति के मुताबिक, करण उस समय लंदन में करीब तीन दिनों के लिए थे। दोनों ने अपने दोस्तों के साथ शॉपिंग की और इस दौरान एक-दूसरे को जानने का मौका मिला। इसके करीब दो महीने बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी।

शादी तक पहुंच गई थी रिश्ते की बात

उदिति ने बताया कि उनका रिश्ता धीरे-धीरे काफी गंभीर हो गया था। लॉकडाउन के दौरान वह भारत वापस आ गई थीं और करण के करीब रहने के लिए एक MNC में नौकरी तलाश रही थीं। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच शादी को लेकर भी बातचीत होने लगी थी। उदिति के शब्दों में, उनका रिश्ता सिर्फ डेटिंग तक सीमित नहीं था और दोनों भविष्य को लेकर काफी गंभीर थे।

उन्होंने कहा, “हम डेटिंग और फिर शादी को लेकर काफी सीरियस थे। शादी वाला चक्कर था।”

हालांकि, इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। उदिति ने माना कि वह दौर उनके लिए काफी मुश्किल था। उन्हें रोता देख माही विज और घर के दूसरे सदस्य उनके पास पहुंचे और उन्हें गले लगाकर संभाला।

2022 में हुआ था ब्रेकअप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण वाही और उदिति सिंह दो साल से ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में रहे थे और 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। करण वाही टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। वह ‘रीमिक्स’, ‘दिल मिल गए’, ‘कुछ तो लोग कहेंगे’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे शोज का हिस्सा रह चुके हैं। वह ‘बिग बॉस 13’ में बतौर गेस्ट भी नजर आए थे। फिलहाल वह ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में दिखाई दे रहे हैं। उदिति की इस बातचीत ने ‘बिग बॉस 20’ के घर में उनके निजी जीवन का एक भावुक पहलू सामने ला दिया है।

संबंधित खबरें

2016 से 2026 तक BRICS में कितना बदलाव आया? जानें 10 साल का पूरा सफर

Middle East War खत्म कराने का प्रयास करें BRICS देश, ट्रंप के टैरिफ का करें विरोध- बोले शी जिनपिंग

एक्स-बॉयफ्रेंड को याद कर रो पड़ीं उदिति सिंह, ‘बिग बॉस 20’ में सुनाया पहली मुलाकात का किस्सा

BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

चीन के पास मैन्युफैक्चरिंग, रूस के पास एनर्जी… BRICS में भारत क्या विशेष लेकर आया?

Recommended Stories

2016 से 2026 तक BRICS में कितना बदलाव आया? जानें 10 साल का पूरा सफर

Middle East War खत्म कराने का प्रयास करें BRICS देश, ट्रंप के टैरिफ का करें विरोध- बोले शी जिनपिंग

एक्स-बॉयफ्रेंड को याद कर रो पड़ीं उदिति सिंह, ‘बिग बॉस 20’ में सुनाया पहली मुलाकात का किस्सा

BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

चीन के पास मैन्युफैक्चरिंग, रूस के पास एनर्जी… BRICS में भारत क्या विशेष लेकर आया?