यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: लखनऊ-प्रयागराज को मिले नए पुलिस कमिश्नर, गृह सचिव भी बदले

CM Yogi Adityanath
लखनऊ-प्रयागराज को मिले नए पुलिस कमिश्नर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को पुलिस और प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत लखनऊ और प्रयागराज को नए पुलिस कमिश्नर मिले हैं, जबकि गृह सचिव के पद पर भी नई नियुक्ति की गई है। सरकार ने कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है।

लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर बने तरुण गाबा

लखनऊ में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) सुरक्षा तरुण गाबा को राजधानी का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं, अब तक लखनऊ पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहे अमरेंद्र के. सेंगर को अभिसूचना विभाग का महानिदेशक बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें पुलिस महानिदेशक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

प्रयागराज की कमान पीयूष मोर्डिया को

वाराणसी के एडीजी पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। प्रयागराज के मौजूदा पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (PTS) मुरादाबाद में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर भेजा गया है।

गृह सचिव पद पर भी बदलाव

सरकार ने गृह विभाग में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन किया है। आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को उत्तर प्रदेश का नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात थे।

वहीं, मौजूदा गृह सचिव मोहित गुप्ता को भ्रष्टाचार निवारण संगठन में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।

गोरखपुर और वाराणसी जोन में नए एडीजी

गोरखपुर जोन के एडीजी मुथा अशोक जैन को अग्निशमन विभाग का महानिदेशक बनाया गया है। उनकी जगह राम कुमार को गोरखपुर जोन का नया एडीजी नियुक्त किया गया है।

इसी तरह तकनीकी सेवाओं के एडीजी नवीन अरोरा को वाराणसी जोन का एडीजी बनाया गया है।

अन्य प्रमुख तबादले

  • एडीजी अभिसूचना भगवान एस. श्रीवास्तव को एडीजी तकनीकी सेवाएं बनाया गया।
  • एडीजी डॉ. संजीव गुप्ता को एडीजी लॉजिस्टिक्स का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  • आईजी होमगार्ड धर्मवीर को पीएसी पूर्वी जोन, प्रयागराज भेजा गया।
  • पुलिस अकादमी मुरादाबाद के आईजी विनोद कुमार सिंह को आईजी विशेष जांच, लखनऊ बनाया गया।
  • एसपी अनूप कुमार सिंह को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में नियुक्त किया गया।
  • एसपी आनंद कुमार को लोक शिकायत मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया।

कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस

योगी सरकार का यह प्रशासनिक फेरबदल ऐसे समय में हुआ है जब प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों की नई तैनाती से पुलिस प्रशासन में नई रणनीति और बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।

संबंधित खबरें

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुई डेटशीट

दिवाली पर रात 10 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बदला शेड्यूल

लालू-तेजस्वी को बेटी की शादी का कार्ड देने जाएंगे अनंत सिंह, बोले- शादी के बाद विधानसभा को दूंगा जवाब

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास KIA शोरूम में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Recommended Stories

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुई डेटशीट

दिवाली पर रात 10 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बदला शेड्यूल

लालू-तेजस्वी को बेटी की शादी का कार्ड देने जाएंगे अनंत सिंह, बोले- शादी के बाद विधानसभा को दूंगा जवाब

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास KIA शोरूम में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार