उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुल 14 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदल दिए गए हैं। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में तैनात 34 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार के इस कदम को प्रशासनिक कसावट और कामकाज में तेजी लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। तबादला किए गए सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए कार्यभार को संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 जिलों के DM समेत 34 अफसरों के तबादले
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल करते हुए 14 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदल दिए हैं। कुल 34 वरिष्ठ अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं।
संबंधित खबरें