Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

विजय थलापति की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज फिर टली, जानिए अब कब आएगी?

'जन नायकन' विवाद

अभिनेता विजय थलापति, जो जल्द ही पूरी तरह से तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं, उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ लगातार मुश्किलों में घिरी हुई है। यह फिल्म अब एक बार फिर कानूनी अड़चनों और तकनीकी देरी के कारण टल गई है। रिलीज की नई तारीख को लेकर अब विदेशी वितरक की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है।

विजय थलापति के फैंस को उनकी आखिरी फिल्म के लिए अब और इंतजार करना पड़ेगा। ‘जन नायकन’ को लेकर ताजा अपडेट एक विदेशी वितरक, यॉर्क सिनेनाज (York Cinemas) के इंस्टाग्राम पेज से मिला है। यॉर्क सिनेनाज ने एक आधिकारिक पोस्ट में जानकारी साझा करते हुए कहा है, “कृपया ध्यान दें कि फिल्म ‘जन नायकन’ अब 30 अप्रैल से पहले रिलीज नहीं होगी। जिन दर्शकों के टिकट के रिफंड बाकी हैं, वे उन्हें वापस ले सकते हैं। हमारे साथ जुड़े मेंबर्स को नई रिलीज डेट पर टिकट बुकिंग में प्राथमिकता दी जाएगी।”

‘जन नायकन’ की रिलीज पहले कोर्ट केस की वजह से अटकी रही थी। यह फिल्म मूल रूप से 9 जनवरी को रिलीज होनी थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट न मिलने के कारण मामला कोर्ट पहुंच गया था। फिल्म निर्माताओं ने मद्रास हाई कोर्ट का रुख किया था। हालांकि, कानूनी प्रक्रिया लंबी चली। हाई कोर्ट की एक सिंगल जज की बेंच ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने का आदेश दिया था, लेकिन बाद में डिविजन बेंच ने इस आदेश पर रोक लगा दी थी। इसके बाद निर्माताओं ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन शीर्ष अदालत ने याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया था।

ताजा जानकारी के अनुसार, फिल्म मेकर्स ने अब सेंसर बोर्ड के खिलाफ दर्ज केस को वापस ले लिया है। कानूनी अड़चनें खत्म होने के बावजूद, यह फिल्म अभी भी सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रही है। विदेशी वितरक के इस बयान से साफ है कि सेंसर प्रक्रिया और वितरण की अन्य औपचारिकताओं को पूरा होने में अभी कई हफ्ते लग सकते हैं।

चूँकि यह फिल्म विजय थलापति के राजनीतिक करियर में कदम रखने से पहले की आखिरी प्रस्तुति है, इसलिए फैंस के बीच इसका क्रेज बना हुआ है। अब सभी की निगाहें सेंसर बोर्ड और फिल्म मेकर्स पर टिकी हैं कि ‘जन नायकन’ आखिरकार अप्रैल के बाद किस नई तारीख पर सिनेमाघरों में दस्तक देती है।

संबंधित खबरें