Chandigarh : मुख्यमंत्री **भगवंत सिंह मान** द्वारा राज्य से नशों के सफाए के लिए शुरू किए गए बड़े अभियान **“युद्ध नशों विरुद्ध”** के **254वें दिन** भी पंजाब पुलिस ने यह मुहिम जारी रखी। इस दौरान पुलिस ने राज्य भर में **281 स्थानों पर छापेमारी** की, जिसमें **60 एफआईआर** दर्ज कर **75 नशा तस्करों** को गिरफ्तार किया गया।
अब तक की गिरफ्तारी
इसके साथ ही, 254 दिनों में अब तक कुल **36,013 नशा तस्करों** को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन छापों के दौरान गिरफ्तार तस्करों के कब्ज़े से **1.3 किलोग्राम हेरोइन**, **1419 नशीली गोलियाँ** और **26,050 रुपये की ड्रग मनी** बरामद की गई।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को **नशा मुक्त राज्य** बनाने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने नशों के खिलाफ़ लड़ाई की निगरानी के लिए वित्त मंत्री **हरपाल सिंह चीमा** की अध्यक्षता में **पाँच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी** का गठन भी किया है।
281 स्थानों पर छापेमारी
इस ऑपरेशन के दौरान **56 गजटेड अधिकारियों** की देखरेख में **800 से अधिक पुलिसकर्मियों** की **100 से ज़्यादा टीमों** ने राज्यभर में **281 स्थानों** पर छापेमारी की। पूरे दिन चले इस अभियान में पुलिस टीमों ने **307 संदिग्ध व्यक्तियों** की भी जाँच की।
राज्य सरकार ने नशों के उन्मूलन के लिए **तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन (Enforcement), नशामुक्ति (De-addiction) और रोकथाम (Prevention)** – लागू की है। इस ‘डी-एडिक्शन’ पहल के तहत आज पंजाब पुलिस ने **23 व्यक्तियों** को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए **राज़ी** किया है।
यह भी पढ़ें मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ने 3 दिन में 5 तस्करी मामले पकड़े, करोड़ों का गांजा और सोना बरामद









