भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

युवराज सिंह हुए वैभव सूर्यवंशी के मुरीद, बोले- मेरे पास भी नहीं थी इतनी तेज बैट स्पीड

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज Yuvraj Singh ने 15 साल के युवा स्टार बल्लेबाज Vaibhav Sooryavanshi की जमकर तारीफ की है। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल और अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके चलते वह क्रिकेट जगत में सनसनी बनकर उभरे हैं। पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का मानना है कि जिस तरह से वैभव लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही भारत की सीनियर टीम में मौका मिल सकता है। आईपीएल में Rajasthan Royals के लिए खेलते हुए वैभव ने Chennai Super Kings के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाकर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने 17 गेंदों में 52 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 4 चौके लगाए. वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी में निडरता और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था. उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

वैभव की बैट स्पीड से हैरान युवराज सिंह!

भारतीय दिग्गज युवराज सिंह ने खास तौर पर वैभव सूर्यवंशी की बैट स्पीड को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया। युवराज ने कहा कि इतनी तेज बैट स्पीड बहुत कम खिलाड़ियों में देखने को मिलती है और यह उनके अपने समय से भी बेहतर है। युवराज सिंह का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह बिना किसी डर के बड़े शॉट खेलते हैं और ऑफ-साइड में भी शानदार छक्के लगाने की क्षमता रखते हैं।

वैभव सूर्यवंशी के दमदार प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाते हैं. अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भी वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस पारी में वैभव सूर्यवंशी ने 15 चौके और 15 छक्के लगाए थे. इसकी बदौलत भारत ने आसानी से अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया था। इतनी कम उम्र में इस तरह का प्रदर्शन वैभव सूर्यवंशी टैलेंट और आत्मविश्वास को दर्शाता है।

युवराज सिंह ने आगे कहा कि आईपीएल ने युवा खिलाड़ियों के लिए रास्ते आसान कर दिए हैं और वैभव जैसे खिलाड़ी अब जल्दी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब लगभग सभी को भरोसा है कि वैभव भारत के लिए खेलेंगे। युवराज के अनुसार, अब सवाल यह नहीं है कि वह भारतीय टीम में आएंगे या नहीं, बल्कि यह है कि वह कब तक टीम का हिस्सा बनेंगे।

संबंधित खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

BPSC परीक्षा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, नियंत्रक को सस्पेंड करने का दिया आदेश

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।

Recommended Stories

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

BPSC परीक्षा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, नियंत्रक को सस्पेंड करने का दिया आदेश

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।