क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की राजनीति में एंट्री, BJP में हुए शामिल

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने राजनीति में कदम रखते हुए BJP का दामन थाम लिया है. चहल के BJP में शामिल होने के बाद उनके राजनीतिक सफर को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की राजनीति में एंट्री, BJP में हुए शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास लेने से पहले राजनीति में कदम रख दिया है. सामने आई जानकारी के मुताबिक, चहल भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं. पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा की कार्यकारी समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी है.

OBC मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में चहल को मिली जगह

जानकारी के अनुसार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देश पर चहल की नियुक्ति की गई है. इससे पहले उन्होंने पार्टी के ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से मुलाकात की थी. चहल के अलावा ओडिशा के प्रोफेसर अद्वैत चरण गडनायक और उत्तर प्रदेश की अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है.

BJP ने 37 राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की

पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत 37 राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, सात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तीन राष्ट्रीय महामंत्री और सात राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं. राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में असम के जोगेन मोहन, ओडिशा की ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश के संगम लाल गुप्ता और संगीता बलवंत बिंद, महाराष्ट्र के बाबनराव रावजी चौधरी, दिल्ली के सत प्रकाश राणा और बिहार के अर्जुन सहनी शामिल हैं. बताया गया है कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास नहीं लिया

युजवेंद्र चहल ने अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास नहीं लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, जबकि वनडे और टी20 प्रारूप में वापसी के लिए खुद को उपलब्ध रखा है.

चहल ने हाल ही में टी20 क्रिकेट में 400 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनने की उपलब्धि भी हासिल की. उन्होंने यह मुकाम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में हरियाणा की ओर से तमिलनाडु के खिलाफ खेलते हुए हासिल किया.

संबंधित खबरें

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 5 घायल, 3 की हालत गंभीर

शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 1483 अंक और निफ्टी 434 अंक लुढ़का

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, जानें पूरा मामला

भारत ने नेपाल के लिए किया 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के आर्थिक पैकेज, पीएम मोदी का ऐलान

यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस और NDA में सीटों को लेकर क्या है गठबंधन का फॉर्मूला?

Recommended Stories