भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों की है यह मांग

8th Pay Commission : आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के संबंध में सरकार ने एक बड़ी जानकारी दी है। सोमवार को लोकसभा में एक लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद को बताया कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को मूल वेतन (Basic Salary) में विलय करने पर विचार नहीं कर रही है।

कर्मचारी यूनियन ने सरकार से मांग की है कि 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते को मूल वेतन में मिला दिया जाए, खासकर तब जब सरकार ने नवंबर में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के लिए ‘टर्म्स ऑफ रेफरेंस’ की घोषणा की थी।

सोशल मीडिया मैसेज खारिज

सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक संदेश को खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को फाइनेंस एक्ट 2025 के तहत महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी और भविष्य में वेतन आयोग के लाभ मिलना बंद हो जाएंगे।

सेवानिवृत्ति लाभ होंगे जब्त

सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह दावा फर्जी है। सीसीएस (पेंशन) रूल्स, 2021 के नियम 37 में बदलाव किया गया है, जिसमें कहा गया है कि अगर किसी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) कर्मचारी को गलत कार्य के लिए नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाता है, तो उनके सेवानिवृत्ति लाभ जब्त कर लिए जाएंगे।

हाल का बदलाव केवल सीसीएस (पेंशन) रूल्स, 2021 के तहत एक छोटे समूह से जुड़ा था, जहां पेंशन और पेंशनर्स कल्याण विभाग तथा वित्त मंत्रालय के साथ परामर्श के बाद नियम 37(29C) में संशोधन किया गया था।

संबंधित खबरें

मेट्रो में सफर, बच्चों से बातचीत… 13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी, शताब्दी समारोह में हुए शामिल

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, सिया गोयल-चेतन चौधरी के तीसरे साथी को पुलिस ने पकड़ा

नरेला प्रॉपर्टी डीलर मर्डर का CCTV आया सामने, वारदात के बाद पिस्टल लहराते बाइक से भागे शूटर

नेपाल बाढ़ रेस्क्यू: नौ दिन बाद मलबे से जिंदा निकले दो लोग, जानिए कैसे बची जान

‘तेलंगाना आकर छात्रों से बात कीजिए’, राहुल गांधी को KTR ने दिया चैलेंज

Recommended Stories