Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

Instagram प्यार बना ब्लैकमेल का जाल! 1 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर पर FIR

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरीशा

संभल में करीब एक लाख फॉलोअर्स वाली एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और उसके दो साथियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद प्रेम संबंध बने, फिर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पहले 55 हजार रुपये और बाद में दो लाख रुपये की मांग की गई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के संभल में करीब एक लाख फॉलोअर्स वाली एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरीशा और उसके दो साथियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि तीन साल पहले इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती हुई थी, जिसके बाद इनकी बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई, पीड़ित के अनुसार, दोनों की पहली मुलाकात नैनीताल में हुई, जहां वे अपने-अपने दोस्तों के साथ पहुंचे थे, इसी दौरान कथित तौर पर कुछ निजी और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो रिकॉर्ड किए गए, जिन्हें बाद में ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल किया गया।

फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे लाखों रुपये

पीड़ित का आरोप है कि कुछ समय बाद अरीशा ने अपने दो साथियों अनस और शुऐब के साथ मिलकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी, शिकायत के मुताबिक, बदनामी और झूठे मुकदमे में फंसाने का डर दिखाकर पहले उससे 55 हजार रुपये वसूले गए, शाहरुख का दावा है कि यह रकम ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए दी गई, जिसके स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे गए हैं, बाद में आरोपियों ने दो लाख रुपये की और मांग की और पैसे न देने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की चेतावनी दी।

2023 में हुआ समझौता, फिर शुरू हुई नई मांग

शिकायतकर्ता के अनुसार, लगातार विवाद के बाद 1 जुलाई 2023 को दोनों पक्षों के बीच स्टाम्प पेपर पर समझौता हुआ था, आरोप है कि उस समझौते में युवती ने पहले लगाए गए आरोपों को गलत बताया था, कुछ समय तक मामला शांत रहा, लेकिन बाद में अलग-अलग सोशल मीडिया आईडी और फोन नंबरों से फिर संपर्क किया जाने लगा, पीड़ित का कहना है कि इस बार दो लाख रुपये की मांग की गई और पैसे नहीं देने पर दोबारा ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई।

चार लाख रुपये तक वसूलने का दावा

शाहरुख का आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों में वह अलग-अलग मौकों पर करीब चार लाख रुपये तक दे चुका है, उसके मुताबिक, नई-नई सोशल मीडिया आईडी बनाकर उसके खिलाफ पोस्ट और स्टोरी डाली जाती थीं, जिन्हें हटाने के बदले पैसे मांगे जाते थे, उसने यह भी आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी उसे फोन पर धमकियां मिल रही हैं और सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ पोस्ट साझा की जा रही हैं।

तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर, पुलिस कर रही जांच

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरीशा, अनस और शुऐब उर्फ शुऐब बेकरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, पुलिस बैंक लेनदेन, सोशल मीडिया रिकॉर्ड, चैट और दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रही है, पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी कथित तौर पर संगठित तरीके से लोगों को निशाना बनाते हैं, हालांकि पुलिस ने फिलहाल इस दावे की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने क्या कहा?

सदर कोतवाली प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि युवक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और डिजिटल साक्ष्यों, बैंक ट्रांजैक्शन तथा अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

संबंधित खबरें

दिलजीत दोसांझ की फिल्म Punjab ’95 (OTT पर सतलुज) रिलीज के करीब 48 घंटे बाद

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में सूत्रों के अनुसार चंपत राय का इस्तीफा मंजूर

अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में हमास, हिज्बुल्लाह और हूती प्रतिनिधियों की मौजूदगी को पश्चिम

केतन अग्रवाल मर्डर केस में जांच अब पॉलीग्राफ टेस्ट तक पहुंच गई है, जहां पुलिस

Post Views: 134

रतन टाटा की भतीजी और नोएल टाटा की बेटी माया टाटा को Westside के डिजिटल

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है, जहां मुंबई में इमारत गिरने से

Post Views: 138

संभल में करीब एक लाख फॉलोअर्स वाली एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और उसके दो साथियों

राम मंदिर ट्रस्ट की आज होने वाली अहम बैठक में चंपत राय के इस्तीफे, SIT

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 4 जुलाई 2026 की तारीख एक सुनहरे पन्नों में दर्ज

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT अब इस बात की जांच कर रही है कि