बांका में बालू माफियाओं का दुस्साहस, अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर हमला और जेसीबी में तोड़फोड़

बिहार के बांका जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर माफियाओं ने हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने तोड़फोड़ भी की।

बिहार के बांका में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची खनन विभाग और पुलिस की टीम पर हमला कर दिया गया। घटना टाउन थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला इलाके की है। आरोप है कि बालू तस्करों ने टीम पर पत्थर और डंडे से हमला किया। इस दौरान पुलिस वाहन, खनन टीम की गाड़ियों और जेसीबी को नुकसान पहुंचाया गया। मामले में 28 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अवैध बालू खनन और परिवहन की शिकायत मिलने के बाद जिला खनन टीम लकड़ीकोला पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने दो ट्रैक्टर जब्त किए। दोनों ट्रैक्टरों को थाना ले जाने की तैयारी की जा रही थी, तभी उन्हें नदी घाट से निकालने में परेशानी आने लगी।

जेसीबी से ट्रैक्टर निकालते समय हुआ हमला

ट्रैक्टरों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही थी। इसी दौरान करीब 30 से 40 लोगों के वहां पहुंचने और टीम पर हमला करने का आरोप है। हमले में बांका थाना की गाड़ी के शीशे टूट गए। खनन टीम के वाहनों और जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त किया गया। जेसीबी चालक का मोबाइल भी ले जाने का आरोप है।

28 लोगों के खिलाफ FIR

घटना के संबंध में खनन निरीक्षक आदित्य कुमार के बयान पर बांका थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर हमले तथा अवैध खनन में शामिल 28 लोगों को नामजद किया गया है। इनके अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

जिला खनन पदाधिकारी बलवंत सिंह के अनुसार, अवैध खनन से हुई राजस्व क्षति के मामले में 4.24 लाख रुपये का दंड लगाया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।

तीन आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश्वर कुमार महतो, अमृतेश कुमार और प्रताप कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों लकड़ीकोला के रहने वाले हैं और उनसे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

Bigg Boss 20 फ्लॉप क्यों हो गया? सुस्त कंटेस्टेंट्स और बेमतलब के झगड़े बने वजह

PF के नियमों में बड़ा बदलाव, अब 25 हजार रुपये तक की सैलरी पर मिलेगा फायदा

IND vs AFG 3rd T20: सीरीज पर क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन को लेकर सस्पेंस बरकरार

SC ने बार-बार PIL दाखिल करने पर लगाई फटकार, कहा- याचिकाओं का अंबार न लगाएं

EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा

Recommended Stories

Bigg Boss 20 फ्लॉप क्यों हो गया? सुस्त कंटेस्टेंट्स और बेमतलब के झगड़े बने वजह

PF के नियमों में बड़ा बदलाव, अब 25 हजार रुपये तक की सैलरी पर मिलेगा फायदा

IND vs AFG 3rd T20: सीरीज पर क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन को लेकर सस्पेंस बरकरार

SC ने बार-बार PIL दाखिल करने पर लगाई फटकार, कहा- याचिकाओं का अंबार न लगाएं

EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा