मुंगेर: प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पर आपत्तिजनक पोस्ट करना आरजेडी नेता को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करने के मामले में आरजेडी नगर अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार के मुंगेर जिले में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नगर अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ एक आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड किया था, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में विरोध शुरू हो गया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी नेता को हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आरोपी के खिलाफ कानून के मुताबिक उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुई डेटशीट

दिवाली पर रात 10 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बदला शेड्यूल

लालू-तेजस्वी को बेटी की शादी का कार्ड देने जाएंगे अनंत सिंह, बोले- शादी के बाद विधानसभा को दूंगा जवाब

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास KIA शोरूम में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Recommended Stories