दुनियाभर के 180 से अधिक वैज्ञानिकों ने आगामी एक साल को लेकर एक गंभीर चेतावनी जारी की है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाला समय मौसम और पर्यावरण के लिहाज से बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।
विशेषज्ञों के अनुसार, सुपर अल नीनो का सक्रिय होना वैश्विक स्तर पर मौसम के मिजाज को पूरी तरह बदल सकता है। इसके प्रभाव से तापमान में भारी बढ़ोतरी, सूखा और कई क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश जैसी चरम मौसमी घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।
वैज्ञानिकों ने सरकारों और संबंधित एजेंसियों को इस स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी करने की सलाह दी है, ताकि संभावित नुकसान को कम किया जा सके।