‘रामायण’ में सीता के फाइट सीन पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप

फिल्म ‘रामायण’ में सीता के फाइट सीन को लेकर मुकेश खन्ना ने मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनके बयान के बाद फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
रामायण
'रामायण' में सीता के फाइट सीन पर भड़के मुकेश खन्ना

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है. फिल्म में माता सीता के एक एक्शन सीन को लेकर अब अभिनेता मुकेश खन्ना ने आपत्ति जताई है. ‘शक्तिमान’ फेम अभिनेता ने फिल्म के निर्माताओं पर वाल्मीकि रामायण की मूल कथा से छेड़छाड़ करने और अपनी कल्पना को कहानी में शामिल करने का आरोप लगाया है. उन्होंने फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा के उस स्पष्टीकरण पर भी सवाल उठाए हैं, जिसमें कथित तौर पर कहा गया था कि सीता का एक्शन सीन वाल्मीकि रामायण पर आधारित नहीं है.

‘रामायण मेकर्स का ध्यान कहानी से ज्यादा कमाई पर’

अपने हालिया व्लॉग में मुकेश खन्ना ने फिल्म के बजट और कमाई को लेकर हो रही चर्चाओं पर भी नाराजगी जताई. उनका कहना है कि फिल्म को लेकर बहस का केंद्र उसकी कहानी और धार्मिक ग्रंथ के प्रति ईमानदारी के बजाय कमाई बन गई है.

उन्होंने अपने वीडियो में कहा, “रामायण फिल्म रिलीज हुई जिसे रामायण कहा जा रहा है और उसके अंदर पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है और मेन मुद्दा कमाई का हो गया है कि हमने 400 करोड़ रुपये बनाए और 4000 करोड़ रुपये उसे कैसे वापस लाए. ये मुद्दा बन गया है. ये नहीं कि हम आपको रामायण की कथा ठीक-ठीक सुना रहे या नहीं.”

खन्ना ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अभी तक फिल्म खुद नहीं देखी है. उनकी प्रतिक्रिया दर्शकों के रिएक्शन, समीक्षाओं और अब तक सामने आए प्रमोशनल कंटेंट पर आधारित है. उन्होंने फिल्म निर्माताओं की क्रिएटिव फ्रीडम पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों की मूल कथा में अपनी ओर से बदलाव करना उचित है.

उन्होंने कहा, “क्या हमारे सबसे बड़े महाकाव्य रामायण और महाभारत से छेड़छाड़ करना सही है, घटाना या जोड़ना, अपनी कल्पना को उस फिल्म में डालना – क्या ये छेड़छाड़ जायज है?”

सीता के फाइट सीन पर जताई कड़ी आपत्ति

मुकेश खन्ना की सबसे बड़ी आपत्ति फिल्म में माता सीता को एक्शन करते हुए दिखाए जाने को लेकर है. उनका कहना है कि वाल्मीकि रामायण में सीता को योद्धा के रूप में प्रस्तुत नहीं किया गया है.

इस सीन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सीता माता रानी झांसी की तरह फाइट कर रही हैं या आजकल की हीरोइनें जो माचो बन जाती हैं? मैं वाल्मिकी जी की रामायण पढ़ी उसमें कहीं भी ऐसा नहीं लिखा है कि सीता जी ने कभी भी जाकर फाइट की है. वो एक मर्यादा पुरुषोत्तम की पत्नी थी जिन्होंने सेवा भाव दिखाया है वो फाइटर नहीं थीं, अगर वो फाइटर होतीं तो वो रावण से लड़तीं। क्यों रावण उन्हें चुपचाप पकड़ के ले गया.” खन्ना के इस बयान के बाद फिल्म में सीता के चित्रण और धार्मिक महाकाव्यों पर आधारित फिल्मों में रचनात्मक बदलाव की सीमा को लेकर बहस तेज हो सकती है.

नमित मल्होत्रा के बयान पर भी उठाए सवाल

मुकेश खन्ना ने निर्माता नमित मल्होत्रा के उस कथित स्पष्टीकरण पर भी नाराजगी जताई, जिसमें सीता के एक्शन सीन को वाल्मीकि रामायण के बजाय ‘अद्भुत रामायण’ से प्रेरित बताया गया था.

इस पर उन्होंने कहा, “मैं तब सदमे में था जब निर्माता ने दावा किया कि उन्होंने वाल्मिकी के रामायण से पर्टिकुलर सीन नहीं लिया. उन्होंने कहा कि उन्होंने इसे अद्भुत रामायण पुस्तक से लिया है. रामायण एक ही थी जो वाल्मिकी जी ने लिखी थी.”

इसके बाद उन्होंने धार्मिक ग्रंथों के साथ छेड़छाड़ को लेकर सवाल उठाते हुए कहा, “वह रामायण के बारे में बोलने की हिम्मत कैसे कर सकते हैं? ये हिम्मत आप किसी और धर्म में करके दिखायें, क्या आप कुरान या बाइबिल से छेड़छाड़ कर सकते हैं अगर नहीं तो आपकी हमारी गीता और रामायण से छेड़छाड़ करने की हिम्मत कैसे हुई. जरा किसी और धर्म के मामले में ऐसी गुस्ताखी करके तो देखिए! क्या आप हमारी गीता और रामायण के साथ छेड़छाड़ करने की हिम्मत करेंगे? वाल्मीकि रामायण पर अपना खुद का नैरेटिव थोपना बंद करें! आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए.”

रणबीर कपूर और यश मुख्य भूमिकाओं में

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आ रहे हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है. मुकेश खन्ना की टिप्पणी के बाद अब फिल्म में धार्मिक पात्रों के चित्रण, मूल ग्रंथों के संदर्भ और फिल्मकारों की रचनात्मक स्वतंत्रता को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

संबंधित खबरें

सोनिया गांधी की किताब में बड़े खुलासे, राजीव गांधी से प्रेम कहानी से लेकर इमरजेंसी तक का जिक्र

‘दिवाली हो या प्रदूषण, मानव जनित रोग है…’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर छिड़ी बहस

‘रामायण’ में सीता के फाइट सीन पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप

नोएडा की गारमेंट कंपनी में भीषण आग, धू-धू कर जली पूरी बिल्डिंग

13 साल बाद टूटेगा पवन कल्याण का रिश्ता? तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला से अलगाव की चर्चा

Recommended Stories

सोनिया गांधी की किताब में बड़े खुलासे, राजीव गांधी से प्रेम कहानी से लेकर इमरजेंसी तक का जिक्र

‘दिवाली हो या प्रदूषण, मानव जनित रोग है…’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर छिड़ी बहस

‘रामायण’ में सीता के फाइट सीन पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप

नोएडा की गारमेंट कंपनी में भीषण आग, धू-धू कर जली पूरी बिल्डिंग

13 साल बाद टूटेगा पवन कल्याण का रिश्ता? तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला से अलगाव की चर्चा