मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आरोप : पश्चिम बंगाल में हिन्दू और महिलाओं के साथ हो रहा शोषण

Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में उनकी सरकार एक विशेष वर्ग को साधने में लगी हुई है, जबकि आम जनता, विशेषकर महिलाएं, निरंतर उत्पीड़न और शोषण का सामना कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद, पश्चिम बंगाल में महिलाओं की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है।

बंगाल में हिन्दू और महिलाओं पर शोषण का आरोप

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा निवास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में हिन्दू समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संवैधानिक दायित्वों का पालन करने के बजाय भेदभाव की राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जनता ने वोट देकर उन्हें संवैधानिक पद पर आसीन किया, लेकिन वे इसके विपरीत भेदभाव कर रही हैं और वोट बटोरने की राजनीति में लगी हैं। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों को सत्ता हासिल करने के लिए प्रदेश में जगह दी जा रही है, जिससे राज्य की सामाजिक संरचना कमजोर हो रही है और इसी कारण एसआईआर (SIR) का विरोध किया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल में राजनीति विशेष वर्ग तक सीमित

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इसके विपरीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की सभी योजनाएं 140 करोड़ भारतीयों के समग्र कल्याण को ध्यान में रखकर तैयार की जाती हैं, ताकि आम नागरिकों का जीवन सरल बने और उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ मिले। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री अपनी राजनीति को एक विशेष वर्ग तक सीमित करने में लगी हैं।

केवल मोदी सरकार कर रही है वास्तविक कल्याण

पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के लिए घोषित योजना के बावजूद वहां महिलाओं को अब तक लाभ न मिलने के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार केवल शोर मचाने वाली सरकार है। कांग्रेस की हालत भी इससे अलग नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ही वास्तविक रूप से लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। कांग्रेस और ‘इंडी गठबंधन’ वाले दल केवल शोर अधिक मचाते हैं, कार्य कुछ नहीं करते।

संबंधित खबरें

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

Recommended Stories

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार