Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

फरीदाबाद में गिरफ्तार मुजम्मिल की निशानदेही पर 2563 किलोग्राम संदिग्ध विस्फोटक बरामद, हुए कई खुलासे

Faridabad : राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट से पहले फरीदाबाद में **2900 किलोग्राम से अधिक संदिग्ध विस्फोटक सामग्री** बरामद की गई। यह कार्रवाई दो चरणों में हुई, पहले 300 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक और थोड़ी देर बाद **2563 किलोग्राम विस्फोटक** जब्त किया गया। यह कार्रवाई पहले से गिरफ्तार आरोपी **मुजम्मिल** की निशानदेही पर की गई थी। मुजम्मिल के पास से एक स्विफ्ट कार भी मिली, जो **शाहीन** नाम की महिला डॉक्टर के नाम पर थी। पुलिस ने अब **डॉक्टर शाहीन** को भी गिरफ्तार कर लिया है। शाहीन लखनऊ की मूल निवासी है और उसकी तस्वीर जारी कर दी गई है।

डॉक्टर शाहीन और हाफिज इश्तियाक हिरासत में

फरीदाबाद के **फतेहपुर तागा गाँव** के एक घर से मुजम्मिल की निशानदेही पर **2563 किलोग्राम संदिग्ध विस्फोटक** बरामद किया गया, जो शुरुआती जाँच में **अमोनियम नाइट्रेट** जैसा पाया गया। यह घर **हाफ़िज़ इश्तियाक** का था, जो धौज गाँव की मस्जिद का मौलाना है। पुलिस ने हाफ़िज़ इश्तियाक को भी हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

इसके अलावा, बरामद स्विफ्ट कार अल-फलाह यूनिवर्सिटी की डॉक्टर **शाहीन शाहिद** की निकली। डॉ. शाहीन लखनऊ के लालबाग इलाके की निवासी है। उन्हें जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार कर श्रीनगर लाकर हिरासत में पूछताछ शुरू की है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि डॉ. मुजम्मिल और शाहीन कब से एक-दूसरे के संपर्क में थे, और मुजम्मिल ने उनकी कार का इस्तेमाल कब से शुरू किया।

बताया गया कि डॉक्टर **मुजम्मिल अहमद गनाई** पिछले साढ़े तीन साल से फरीदाबाद की **अल-फलाह यूनिवर्सिटी** में जनरल फिजिशियन के रूप में कार्यरत थे। वह यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर डॉक्टर्स क्वार्टर्स में रहते थे। जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद पुलिस के संयुक्त अभियान में उन्हें कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया।

हथियार और स्विफ्ट कार बरामद

मुजम्मिल की निशानदेही पर धौज गाँव के एक घर से **360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट** बरामद हुआ, जो यूनिवर्सिटी कैंपस से केवल 500 मीटर दूर था। उसी कमरे से **वॉकी-टॉकी, 20 टाइमर, 20 बैटरी, घड़ी** और कुछ रासायनिक सामग्री भी मिली। इसके अलावा, डॉ. मुजम्मिल के पास से एक स्विफ्ट कार बरामद हुई, जो शाहीन के नाम पर थी। इस कार में एक **असॉल्ट राइफल, 83 गोलियाँ, दो मैगज़ीन, एक पिस्टल, कुछ ज़िंदा कारतूस, दो खाली खोखे और पिस्टल की एक मैगज़ीन** भी मिली।

यह भी पढ़ें मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ने 3 दिन में 5 तस्करी मामले पकड़े, करोड़ों का गांजा और सोना बरामद

संबंधित खबरें

लाडकी बहिण योजना में महिलाओं को मिल सकती है बड़ी राहत, केंद्र समिति ने राशि

बारिश में कार वाइपर की कट-कट आवाज से परेशान हैं? नई ब्लेड खरीदने से पहले

US-Iran सीजफायर टूटने के बाद होर्मुज स्ट्रेट और तेल बाजार पर संकट बढ़ा, जिसका सीधा

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT जांच के बीच बड़ा खुलासा, सूत्रों के मुताबिक नोटों

Nifty में तेजी के संकेत, 24,200-24,300 पार होते ही दिख सकती है शॉर्ट-कवरिंग; 10 जुलाई

सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक हुए बीजेपी में शामिल, सियासी हलचल तेज

भारत-इंग्लैंड चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, ब्रिस्टल में जीत

भिलाई के OYO होटल में प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद युवक की मौत का मामला

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप, डिजिटल सबूतों और चैट रिकॉर्ड

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले ही ‘धमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

पश्चिम एशिया (Middle East) एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठ गया है, अमेरिका

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक सहयोग को मजबूत करने